पतंजलि योगपीठ की युवा इकाई युवा भारत के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मनी जयंती
Updated at : 24 Jan 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

देशप्रेम व सुभाषचंद्र बोस की अमरता के नारों से गूंजा शहर नवादा कार्यालय. पतंजलि योगपीठ की युवा इकाई युवा भारत के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सेवा, संघर्ष व राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ मनाया गया. नगर भवन परिसर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम युवा भारत के जिला प्रभारी मुकेश कुमार […]
विज्ञापन
देशप्रेम व सुभाषचंद्र बोस की अमरता के नारों से गूंजा शहर
नवादा कार्यालय. पतंजलि योगपीठ की युवा इकाई युवा भारत के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सेवा, संघर्ष व राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ मनाया गया. नगर भवन परिसर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम युवा भारत के जिला प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ. क्रांतिकारी विचारों के साधक सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करके विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. भारत स्वाभिमान प्रभारी ई शिवनारायण प्रसाद, पतंजलि योग समिति प्रभारी जीतेंद्र स्वाभिमानी, महिला प्रभारी सविता आर्य, संगठन मंत्री रूपम सिन्हा, योग प्रचारक सच्चिदानंद सेवाव्रती, अशोक कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे. वर्तमान भारत में नेताजी के आदर्शों की प्रासंगिकता बतायी गयी. इस दौरान वरीय नागरिक संघ के अध्यक्ष डॉ एसएन शर्मा ने बुजुर्गों की टोली के साथ मिल कर नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की.
वैचारिक क्रांति से ही भारत का पुनर्निर्माण युवा भारत द्वारा नेताजी जयंती कार्यक्रम की शुरुआत गांधी इंटर विद्यालय में युवा नागरिकों को योगासन, प्राणायाम के प्रशिक्षण के साथ हुई.
विद्यालय मैदान में युवा भारत बिहार दक्षिण के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन कृष्ण ने यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, आसन व प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया. उन्होंने नेताजी के जीवन चरित्र के बारे में विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया. कहा कि उनके जीवन के आदर्शों से आयी वैचारिक क्रांति से ही भारत का पुनर्निर्माण होगा. नेताजी की जयंती पर शुरू हुई योग कक्षा आनेवाले दिनों में मोटापा, मधुमेह, शारीरिक व मानसिक दुर्बलता सहित अन्य बीमारियों को दूर करने में सहायक योगासन व प्राणायाम का वृहद प्रशिक्षण अनवरत चलता रहेगा. योग कक्षा के बाद उपस्थित युवकों द्वारा देशप्रेम व नेताजी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजने लगा. युवकों ने मानव सेवा, कुरीतियों व भ्रष्ट व्यवहारों से संघर्ष और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया. कार्यक्रम में पतंजलि संगठन मंत्री जितेंद्र प्रताप जित्तू, मनोरंजन कुमार, मोहन प्रसाद, रणधीर कुमार, राणा अभिषेक, विनय भाई ठाकरे, पवन प्रताप, राहुल कुमार, निप्पू सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




