पहले मैच में दानापुर ने वारिसलीगंज को हराया

Updated at : 24 Jan 2017 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
पहले मैच में दानापुर ने वारिसलीगंज को हराया

पटना, नालंदा, गया की 16 टीमें ले रहीं टूर्नामेंट में हिस्सा हिसुआ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल को बढ़ावा देने की पहल खेल से निखरती है प्रतिभा : रंजीत हिसुआ : खेल से प्रतिभाएं निखरती हैं. प्रतिस्पर्धा की भावना जगती है और खिलाड़ी बेहतर करते हैं. खेल दोस्ती, प्रेम व मेल को भी बढ़ावा […]

विज्ञापन
पटना, नालंदा, गया की 16 टीमें ले रहीं टूर्नामेंट में हिस्सा
हिसुआ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल को बढ़ावा देने की पहल
खेल से निखरती है प्रतिभा : रंजीत
हिसुआ : खेल से प्रतिभाएं निखरती हैं. प्रतिस्पर्धा की भावना जगती है और खिलाड़ी बेहतर करते हैं. खेल दोस्ती, प्रेम व मेल को भी बढ़ावा देता है. इसका आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए. यह बातें हिसुआ पूर्वी जिला पार्षद रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने हिसुआ के इंटर स्कूल में राम-कृष्ण क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर कहीं. हिसुआ स्पोर्टस एसोसिएशन की ओर से टूर्नामेंट कराया गया है.
उन्होंने कहा की इसी तरह के टूर्नामेंट व मैचों से प्रतिभाएं निकलकर प्रदेश व देश के स्तर तक जाती हैं. इसको बढ़ावा देने के लिए सबको आगे आना चाहिए. हिसुआ में विभिन्न संस्थाओं व बैनरों के तहत लगातार इस तरह का आयोजन बेहतर पहल है. एसोसिएशन के संयोजक लालजी कुमार ने कहा कि विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसी पहल की जा रही है. क्षेत्र के युवाओं को इससे प्रेरणा मिलेगी. हिसुआ में खेल की संभावनाएं हैं. अन्य अतिथियों ने भी युवा को खेल से जुड़ कर प्रतिभा निखारने की अपील की. टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पार्षद ने बैटिंग कर किया. पहला मैच दानापुर क्रिकेट क्लब व जेसीसी क्रिकेट क्लब, वारिसलीगंज के बीच खेला गया, जिसे दानापुर की टीम ने जीत लिया. वारिसलीगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 121 रन बनाये. लक्ष्य को दानापुर की टीम ने चार विकेट पर ही पूरा कर लिया और छह विकेट से मैच जीत ली. मैन ऑफ द मैच राहुल कुमार को दिया गया. अंपायरिंग शिक्षक मधुकांत व अमिताभ बच्चन ने किया. मैच को देखने क्षेत्र से अच्छी संख्या में युवा व खेल प्रेमी उपस्थित थे.
इंटर स्कूल में रोह इंडियन क्रिकेट टूर्नामेंट का बीडीओ ने शुभारंभ किया
रोह. सोमवार को इंटर विद्यालय के मैदान में बीडीओ डॉ अंजनी कुमार ने फीता काट कर इंडियन क्रिकेट टूर्नामेंट रोह का उद्घाटन किया. इसमें शुरुआती मैच सूर्योदय युवा क्लब पटवा सराय बनाम टैलेंट चैंपियन क्लब नवादा के बीच खेला गया. इसमें दोनों टीम के कप्तान प्रिंस कुमार व सारिक हुसैन के बीच टॉस पैक्स अध्यक्ष दीपू मेहता ने कराया. टॉस जीत कर पटवासराय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पूर्वी जिला पार्षद रीना देवी व पश्चिमी जिला पार्षद अनिरुद्ध सिंह ने पहला गेंद खेल कर मैच की शुरुआत की. पहले बल्लेबाजी करते हुए पटवासराय की टीम ने 16 ओवर में 70 रन बनाये. जवाबी पारी में नवादा की टीम ने सात ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया. इस मैच को देखने के लिए इंटर विद्यालय के मैदान में सैकड़ों लोग मौजूद थे. क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन इंडियन क्रिकेट टूर्नामेंट रोह के अध्यक्ष विपिन पासवान, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, सचिव अविनाश पासवान, व्यवस्थापक विजय कुमार गुप्ता व गौतम पासवान ने किया है.
सिरदला. प्रखंड के आंबेडकर मैदान पर सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में सिरदला ने बागेशरी को हरा कर फाइनल में जगह बना लिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरदला की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाये. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बागेशरी टीम ने शुरुआत में ही अपने ओपनरों का विकेट गंवा दिया.
इसके बाद सिरदला के बॉलर योगेश ने बागेशरी को मैच में वापसी करने का कोई मौका ही नहीं दिया. 20 ओवरों में बागेशरी की टीम नौ विकेट गंवा कर मात्र 108 रन ही बना सकी. 57 रन से मैच जीत कर सिरदला इस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचनेवाली पहली टीम है. मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच कृपा कुरहा बनाम भलुआही का होगा. 26 जनवरी को फाइनल मैच होगा. 32 हजार रुपये की भारी भरकम इनाम वाले इस टूर्नामेंट में सभी टीमों द्वारा विजेता बनने की तमाम कोशिशें की जा रही है. बंगाल व झारखंड के विभिन्न जिलों से नामी गिरामी खिलाड़ियों के भरोसे कई टीम विजेता होने का जुगाड़ लगा जा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन