पंच व वार्ड सदस्य की 552 सीटों पर होगा उपचुनाव

Updated at : 24 Jan 2017 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
पंच व वार्ड सदस्य की 552 सीटों पर होगा उपचुनाव

आज से नामांकन की प्रक्रिया होगी शुरू नवादा नगर. पंचायत उपचुनाव के लिए बिगुल बज चुका है. मंगलवार से रिक्त सीटों के लिए नामांकन का परचा दाखिल किया जायेगा. जिले में 18 वार्ड सदस्य व 534 पंच के पद रिक्त हैं. इन्हीं पदों के लिए उपचुनाव होने हैं. लाभ का पद नहीं होने के कारण […]

विज्ञापन
आज से नामांकन की प्रक्रिया होगी शुरू
नवादा नगर. पंचायत उपचुनाव के लिए बिगुल बज चुका है. मंगलवार से रिक्त सीटों के लिए नामांकन का परचा दाखिल किया जायेगा. जिले में 18 वार्ड सदस्य व 534 पंच के पद रिक्त हैं. इन्हीं पदों के लिए उपचुनाव होने हैं. लाभ का पद नहीं होने के कारण पंचायत चुनाव के समय इन पदों को नहीं भरा जा सका था. उपचुनाव को लेकर पंचायत राज विभाग द्वारा सारी तैयारियां की गयी हैं. पंचायत चुनाव के समय बनाये गये वोटर लिस्ट के आधार पर ही उपचुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी की जायेगी. निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में बीडीओ को जिम्मेवारी दी गयी है.
30 तक नामांकन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये शेड्यूल के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र भरे जायेंगे.
सोमवार को इसके लिए अधिसूचना जारी कर दिया गया है. 24 से 30 जनवरी तक नामांकन होगा. नामांकन पत्रों की जांच दो फरवरी को होगा. नाम वापसी तीन फरवरी तक किया जायेगा. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि एक से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे, तो चुनाव चिह्न इसी दिन आवंटित किया जायेगा. मतदान की प्रक्रिया 28 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा. मतगणना का काम दो मार्च को किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन