राजकीय समारोह की परेड की शोभा बनेंगे स्कूली बच्चे

Updated at : 24 Jan 2017 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
राजकीय समारोह की परेड की शोभा बनेंगे स्कूली बच्चे

एनसीसी, स्काउट्स व गाइड्स के प्लाटून के साथ बैंड पर कमाल दिखायेंगे विद्यार्थी रिहर्सल में क्षमता का किया प्रदर्शन नवादा नगर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर होनेवाले राजकीय समारोह में चार चांद लगाने का काम स्कूल के विद्यार्थी करेंगे. समारोह में परेड के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, राष्ट्रीय गीत के गायन आदि […]

विज्ञापन
एनसीसी, स्काउट्स व गाइड्स के प्लाटून के साथ बैंड पर कमाल दिखायेंगे विद्यार्थी
रिहर्सल में क्षमता का किया प्रदर्शन
नवादा नगर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर होनेवाले राजकीय समारोह में चार चांद लगाने का काम स्कूल के विद्यार्थी करेंगे. समारोह में परेड के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, राष्ट्रीय गीत के गायन आदि में विभिन्न स्कूलों के बच्चे अपनी भागीदारी निभा रहे हैं. हरिश्चंद्र स्टेडियम में होनेवाले मुख्य समारोह में बैंड की धुन गोविंदपुर मध्य विद्यालय के ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किया जा रहा है. परेड का संचालन बैंड की धुन के साथ ही किया जाना है. गांव से तैयार होकर सुबह की परेड के लिए इकट्ठा होना इन साहसी बच्चों द्वारा ही संभव हो पा रहा है.
विद्यार्थियों के रहेंगे तीन प्लाटून
एनसीसी, स्काउट्स व गाइड्स के एक-एक प्लाटून को मुख्य परेड में हिस्सा लेने के लिए चुना गया है. विभिन्न स्कूलों के ये बच्चे अपनी पूरी तैयारी को परेड के साथ ताल मिलाने में लगे हैं. परेड का हिस्सा बन कर अपनी भूमिका निभाने को तैयार ये विद्यार्थी सोमवार को रिहर्सल में जुटे दिखे. 24 जनवरी को जिले के अधिकारियों के सामने फाइनल रिहर्सल कराया जाना है. गाइड्स के रूप में अधिकतर प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय की छात्राएं शामिल हैं. एनसीसी में कन्हाई इंटर स्कूल, गांधी इंटर स्कूल व स्काउट्स में भी कई स्कूलों के बच्चे शामिल हैं.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का ही कब्जा जिला प्रशासन द्वारा होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ ही संस्थानों के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इराकी उर्दू गर्ल्स हाइस्कूल, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय आदि की लड़कियां सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी हिस्सेदारी निभायेगी. आयोजनों को लेकर रिहर्सल व तैयारी में बच्चे व्यस्त दिख रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन