व्यवसायी की हत्या के लिए दी थी तीन लाख की सुपारी

Updated at : 05 Jan 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी की हत्या के लिए दी थी तीन लाख की सुपारी

सात आरोपितों को किया गिरफ्तार, तीन देशी बंदूक व कारतूस बरामद पड़ोस के व्यवसायी ने ही किया था जान का सौदा नवादा नगर : गल्ला व्यवसायी विक्की कुमार को जान मारने की सुपारी व्यवसायी प्रमोद कुमार ने दी थी. इसका खुलासा एसपी विकास बर्मन ने बुधवार को नगर थाने में प्रेसवार्ता कर किया. एसपी ने […]

विज्ञापन
सात आरोपितों को किया गिरफ्तार, तीन देशी बंदूक व कारतूस बरामद
पड़ोस के व्यवसायी ने ही किया था जान का सौदा
नवादा नगर : गल्ला व्यवसायी विक्की कुमार को जान मारने की सुपारी व्यवसायी प्रमोद कुमार ने दी थी. इसका खुलासा एसपी विकास बर्मन ने बुधवार को नगर थाने में प्रेसवार्ता कर किया. एसपी ने बताया कि पंपुकल रोड स्थित गल्ला व्यवसायी विक्की कुमार को 21 दिसंबर की रात अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया था. इस जानलेवा हमले के बाद अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 716/16 तथा 726/16 दर्ज किया गया था.
पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए अंतरराज्यीय अपराधी राजेश चौधरी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. राजेश की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले के घटनाक्रम से परदा उठता चला गया. राजेश चौधरी के बाद मिर्जापुर से मनोज कुमार, सुपारी देनेवाले व्यापारी प्रमोद कुमार, अकबरपुर थाने के गोसाईंबिगहा गांव से राजेंद्र चौधरी, योगेंद्र चौधरी, मिर्जापुर से नीभी कुमार उर्फ सोमेश सत्यम तथा हथियार रखनेवाले चौरसिया कॉलोनी के कुणाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. अपराधियों के यहां से घटना में इस्तेमाल होनेवाले तीन कंट्री मेड गन, 7.65 बोर के पांच जिंदा कारतूस तथा थ्री फिफ्टी के छह जिंदा कारतूस को जब्त किया है.
व्यवसायी ने स्वीकारी घटना में संलिप्तता
एसपी विकास बर्मन ने बताया कि व्यवसायी प्रमोद कुमार ने सुपारी देने की बात स्वीकार कर ली है. एसपी ने कहा कि तीन लाख रुपये में गल्ला व्यापारी विक्की कुमार को मारने के लिए सुपारी दी गयी थी.
25-25 हजार रुपये करके डेढ़ लाख रुपये दिये भी गये थे. आधा रकम मारने के बाद देने की बात थी, लेकिन गोली विक्की की पीठ में लगी और घायल होने के बाद उसे पीएमसीएच में में भरती कराया गया था. इसके बाद प्रमोद ने अपराधियों को शेष बचे डेढ़ लाख रुपये देने से इनकार कर दिया. बाद में अपराधी राजेश चौधरी ने फोन करके विक्की से रुपये मांगी. न देने पर उसे धमकी दी गयी. तकनीकी अनुसंधान के बाद मामला सुलझा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन