कर्मचारियों की 21 जनवरी की छुट्टी रद्द

Updated at : 05 Jan 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मचारियों की 21 जनवरी की छुट्टी रद्द

मानव शृंखला बनाने को लेकर बीडीओ ने की बैठक पेयजल व स्वास्थ्य व्यवस्था रहेगी चुस्त 14 किमी की शृंखला के लिए बने 48 सेक्टर 22400 लोग होंगे शामिल पकरीबरावां : प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में बीडीओ रवि की अध्यक्षता में मानव शृंखला को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. इसमें टोला सेवक एवं को-ऑर्डिनेटर शामिल […]

विज्ञापन
मानव शृंखला बनाने को लेकर बीडीओ ने की बैठक
पेयजल व स्वास्थ्य व्यवस्था रहेगी चुस्त
14 किमी की शृंखला के लिए बने 48 सेक्टर
22400 लोग होंगे शामिल
पकरीबरावां : प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में बीडीओ रवि की अध्यक्षता में मानव शृंखला को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. इसमें टोला सेवक एवं को-ऑर्डिनेटर शामिल हुए. इस दौरान बीडीओ ने मौजूद सभी लोगों को बताया कि रोहुआ से जम्हरिया तक की दूरी 14 किलोमीटर है. इसके लिए 48 सेक्टर बनाये गये हैं. इसमें कुल 22 हजार 400 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. शृंखला को पूरा कराने के उद्देश्य से सात सुपर जोनल बनाये गये हैं. निजी विद्यालय, जीविका, सरकारी विद्यालय आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका को इसमें लगाया गया है.
इस मौके पर कुल सात पंचायत के मुखिया वार्ड सदस्य ,आशा भी रहेंगी. बीडीओ ने बताया कि सभी लोगों के लिए क्षेत्र का निर्धारण भी किया जा चुका है. इस दौरान 21 जनवरी को आवागमन बंद रहेगा. पानी टंकी व मेडिकल टीम को रिजर्व रखा गया है. सभी पहलुओं पर नजर रखने के लिए ब्लॉक के सभी सुपरवाइजर ,टीचिंग स्टाफ सभी अधिकारी लगाये जायेंगे. उनकी छुट्टियां भी स्थगित होंगी. बीडीओ ने सभी लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में कोताही कतई बरदाश्त नहीं की जायेगी. इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार, अंशु कुमारी आदि थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन