जनजीवन पर कोहरे की मार

Updated at : 28 Dec 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
जनजीवन पर कोहरे की मार

धूप नहीं निकलने से ठंड में होगा इजाफा शाम ढलने के पहले घरों में दुबके लोग कोहरे से यातायात भी हो रहा प्रभावित नवादा कार्यालय : मौसम में आये एकाएक बदलाव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मंगलवार की सुबह कड़ाके की ठंड से जिलेवासी का सामना हुआ. हालांकि, सोमवार को मौसम ने अपना रुख […]

विज्ञापन
धूप नहीं निकलने से ठंड में होगा इजाफा
शाम ढलने के पहले घरों में दुबके लोग
कोहरे से यातायात भी हो रहा प्रभावित
नवादा कार्यालय : मौसम में आये एकाएक बदलाव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मंगलवार की सुबह कड़ाके की ठंड से जिलेवासी का सामना हुआ. हालांकि, सोमवार को मौसम ने अपना रुख बदलना शुरू कर दिया था.
सोमवार को दिनभर चलनेवाली ठंडी पछुआ हवाओं के बाद मंगलवार को वातावरण घने कोहरेसे ढंका रहा. सुबह से लेकर दोपहर तक लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए. दिनभर खेत खलिहान, सड़कें सहित घर आंगन ओस के चादर से ढंका रहा. कामकाजी लोगों के गरम कपड़े लगातार बह रही ओस से भींग गये. शाम ढलने के पहले ही शहरवासी सहित ग्रामीण अपने घरों में गरम रजाइयों में दुबक गये.
पछुआ व कोहरे ने बढ़ायी मुश्किल
दिसंबर के पहले पखवारे में ही ठंड ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया था. लेकिन कुछ समय के बाद ठंड में कमी आने लगी. 25 दिसंबर को जिलावासी ठंड खत्म होने का एहसास करने लगे.
लेकिन सोमवार से मौसम ने करवट ली. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही सर्द तेज पछुआ हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी हैं. दिसंबर की अंतिम सप्ताह में लगातार कोहरा छाया रहेगा. जबकि, ठंड का कहर जनवरी के दूसरे पखवारे तक जारी रहने का आसार बताया जा रहा हैं.
यातायात पर असर : घने कोहरे से ढंके राष्ट्रीय उच्च मार्गों सहित राज्य उच्च मार्गों पर वाहनों की गति थम सी गयी हैं. एनएच 31 सहित एनएच 82 पर वाहनों के परिचालन पर असर पड़ रहा हैं.
चालक दिन में भी लाइट जला कर सावधानी से गाड़ी चलाते दिखे. सुबह घने कोहरे को लेकर 15620 अप कामख्या-गया एक्सप्रेस और 13023 अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस विलंब से नवादा स्टेशन पहुंची. लेकिन, दोपहर बाद कोहरा छटने से डाउन में दोनों एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय पर नवादा स्टेशन पहुंची. झाझा-गया और रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन घंटों विलंब से चल रही थी.
बच्चे हो रहे परेशान : ठंड के बढ़ने से स्कूली बच्चों सहित परिजनों की परेशानी भी बढ़ गयी हैं.अमूमन स्कूलों में 25 दिसंबर से जनवरी के पहले सप्ताह तक छुट्टियां रहती हैं, लेकिन मौसम के ठीक रहने से अधिकतर स्कूल खुले रखे गये थे. इधर, बढ़ी ठंड में बच्चे ठंड में कांपते हुए स्कूलों को जाते दिखे. बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने में परिजनों की भी फजीहत हो रही हैं. ऐसे में बच्चों ने डीएम मनोज कुमार से स्कूलों में छुट्टी दिलवाने की मांग की हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन