अस्पताल में ठंड में मरीजों को नहीं मिलते कंबल
Updated at : 28 Dec 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल में मरीज व परिजन दुबक कर काटते हैं रात नवादा कार्यालय : बीमार मरीजों को सदर अस्पताल में ठंड से बचने के लिए गरम बिस्तर व कंबल उपलब्ध नहीं कराया जाता हैं. पूस की रात में पड़नेवाली कड़ाके की ठंड में मरीज किसी तरह दुबक कर समय काटते हैं. दिन में निकलनेवाली धूप […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल में मरीज व परिजन दुबक कर काटते हैं रात
नवादा कार्यालय : बीमार मरीजों को सदर अस्पताल में ठंड से बचने के लिए गरम बिस्तर व कंबल उपलब्ध नहीं कराया जाता हैं. पूस की रात में पड़नेवाली कड़ाके की ठंड में मरीज किसी तरह दुबक कर समय काटते हैं.
दिन में निकलनेवाली धूप से इनको कुछ राहत मिलती हैं. लेकिन, मंगलवार से बढ़ी ठंड ने इनका जीना दूभर कर रखा हैं. सोमवार को बंध्याकरण कराने आयी महिलाओं को सर्जिकल वार्ड के वर्ड पर बिना कंबल के रात भर रखा गया. सुबह कई महिलाएं अपने घरों को चली गयी, जबकि दूर के पंचायतों से आयी महिलाएं ठंड में ही बिस्तर पर ठिठुरती नजर आयीं. आपातकालीन वार्ड में भी मरीज अपने घरों से गरम बिस्तर व कंबल लाकर इलाज करवाते हैं.
अस्पताल प्रबंधन बरत रहा लापरवाही
सर्जिकल वार्ड में बंध्याकरण कराने आयी महिला मरीजों ने बताया कि अस्पतालकर्मियों द्वारा बीती रात से ही कोई कंबल नहीं दिया गया. जांडिस से पीड़ित वृद्ध सुमन देवी, रंजू देवी, संजू देवी सहित सप्ताह भर से भरती मरीजों ने नाम नहीं देने के आग्रह पर बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने किसी तरह का गरम बिस्तर या कंबल नहीं दिया. इसके बारे में उपाधीक्षक से बात करने पर उन्होंने समय नहीं होने की असमर्थता जताते हुए बाद में आने की झिड़की दे डाली.
दूरभाष पर संवाद स्थापित करने पर भी उन्होंने इसकी अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि अब हम मरीजों को कंबल बांटते चले. मरीज खुद क्यों कंबल नहीं लाते. डीएस की संवेदना शून्य कथन मरीजों के परिजनों को भी आहत कर रहा है. प्रबंधन के इस बयान से साफ दिखता है कि इन पर कोई प्रशासनिक दबाव नहीं है और नहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि मरीजों की सुविधाओं का ख्याल रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




