''जनता लालू-नीतीश से त्रस्त''

Updated at : 23 Dec 2016 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
''जनता लालू-नीतीश से त्रस्त''

नवादा : लालू नीतीश से त्रस्त हैं, नीतीश लालू से त्रस्त हैं और राज्य की जनता इन दोनों से त्रस्त है. ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भव्य तरीके से आयोजित स्वागत समारोह में कहीं. सद्भावना चौक के पास खुली जीप में सवार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में कहा […]

विज्ञापन
नवादा : लालू नीतीश से त्रस्त हैं, नीतीश लालू से त्रस्त हैं और राज्य की जनता इन दोनों से त्रस्त है. ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भव्य तरीके से आयोजित स्वागत समारोह में कहीं.
सद्भावना चौक के पास खुली जीप में सवार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की सरकार आपस में उलझे रहने के कारण विकास कार्यों को आगे नहीं बढ़ा पा रही है. उन्होंने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री है, जो रात-दिन आम जनता के हितों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री बनने के बाद एक दिन भी बिना छुट्टी लिये नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं. देश की जनता ने नोटबंदी का समर्थन करके केंद्र के सही काम पर मुहर लगायी है.
गया से आने के क्रम में नवादा बॉर्डर पर तुंगी के पास पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ ढोल-बाजे के साथ प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जुटी दिखी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद नित्यानंद राय के आगमन की तैयारी के लिए हजारों कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय व वंदे मातरम् के जयघोष के साथ कार्यकर्ता अपने नये प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जुटे थे. प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के बाद लगभग सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं का दल ग्रामीणों के साथ स्वागत के लिए जगह-जगह सड़कों पर खड़े दिखे.
जिलाध्यक्ष शशिभूषण सिंह बबलू के नेतृत्व में लोग स्वागत में जुटे दिखे. हिसुआ के रास्ते पार नवादा से सोनार पट्टी, स्टेशन रोड, अस्पताल रोड, विजय बाजार, पुरानी कचहरी रोड से होते कार्यालय में कार्यक्रम करके ओढनपुर होते हुए पटना के लिए प्रस्थान किये. रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत का व्यापक इंतजाम दिखा. केदार सिंह, राजेंद्र सिंह, अरविंद गुप्ता, अर्जुन यादव, रवींद्र कुमार, चंदन कुमार, सुधीर कुमार, दिलीप कुमार सिन्हा, अनुज सिंह, जितेंद्र बबलू, अजय कुमार भोला, पप्पू साव, रविरंजय कुमार, रंजीत कुमार, शैलेंद्र पप्पू, पंकज कुमार, विकास कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार व अन्य मौजूद रहे.
भगवा से रंग गयीं सड़कें, नवादा.
जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बबलू के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद नित्यानंद के स्वागत कार्यक्रम में लोगों का जबरदस्त उत्साह दिख रहा था. हिसुआ के विधायक अनिल सिंह, वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी के साथ ही गोविंदुपर विधानसभा प्रत्याशी फूला देवी, रजौली से प्रत्याशी रहे अर्जुन राम के साथ ही सांसद गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि बिट्टू शर्मा, रंजीत यादव, आदि ने कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रूप से जुटे रहे.
सद्भावना चौक से नवादा शहर में प्रवेश करने के पहले गनौरी राम कली टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के पास निदेशक शैलेश कुमार स्वागत में जुटे दिखे. रजौली के कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस गेट के पास स्वागत किया गया. दर्जनों टमटम व घोड़ा के साथ सद्भावना चौक से लाल चौक, सोनार पट्ठी, स्टेशन रोड, अस्पताल रोड होते हुए भाजपा का काफिला नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा. नवादा के बॉर्डर खरांट मोड़ तक गांवों में स्वागत करने वालों की भीड़ जुटी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन