शहर में रोज व्यवसायी को बना रहे निशाना

Updated at : 23 Dec 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में रोज व्यवसायी को बना रहे निशाना

पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं लग रहा अंकुश नवादा सदर. शहर में पिछले एक पखवारे से अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो गयी है. व्यवसायी वर्ग को अपराधी अपना निशाना बना रहे हैं. कहीं जेवर दुकान में चोरी, तो कहीं घर में घुस कर व्यापारी के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया […]

विज्ञापन
पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं लग रहा अंकुश
नवादा सदर. शहर में पिछले एक पखवारे से अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो गयी है. व्यवसायी वर्ग को अपराधी अपना निशाना बना रहे हैं. कहीं जेवर दुकान में चोरी, तो कहीं घर में घुस कर व्यापारी के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. पुलिस में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.
शहर में पैंथर मोबाइल के साथ पुलिस जीप से गश्ती की के बाद भी अपराधी बेलगाम हो गये हैं. रोक के बावजूद शहर में शराब की बिक्री होना अपराध में वृद्धि के लिए जिम्मेवार माना जा रहा है. अपराध की बढ़ती घटनाओं से व्यवसायी वर्ग में रोष देखा जा रहा है. पिछले एक सप्ताह के दौरान अपराध की घटनाओं पर नजर डाला जाये तो सभी घटनाओं में शिकार हुए लोग व्यवसायी वर्ग से ही हैं. शुक्रवार को एसपी आवास से कुछ ही कदम दूरी पर रहनेवाले परदा व्यवसायी विजय भदानी के घर में घुस कर अपराधियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया.
दो दिन बाद ही सोमवार को एक पार्टी से लौट रहे व्यवसायी श्रवण कुमार के साथ भी कलाली रोड में तीन पियक्कड़ों ने मारपीट की. मंगलवार को शहर के मिर्जापुर मुहल्ले में दो अपराधियों ने नशे में धुत होकर मुहल्ले में कई राउंड फायरिंग की. यहां भी व्यापारी व मुहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल कायम करने का प्रयास किया गया. स्थानीय लोगों ने ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मंगलवार की रात में ही चोरों ने केंदुआ बाजार में एक सर्राफा दुकान से लाखों के जेवरात चोरी कर ली. मंगलवार की रात अंसारनगर कमालपुर में चोरों ने घर के बाहर खड़ी मारुती चार उड़ा ले गये. गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे झोला व्यापारी पंपुकल निवासी बिक्की कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया. बुधवार की शाम में काली मंदिर के पास एक व्यापारी संतोष कुमार से बदमाशों ने दो मोबाइल छीन लिया. इसके साथ ही सिविल कोर्ट के समीप आये दिन बाइक की चोरी की घटनाएं हो रही हैं.
व्यापारी वर्ग में रोष : आये दिन शहर में हो रही अपराध की घटनाओं में व्यापारी वर्ग को निशाना बनाये जाने पर व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है. व्यापारियों द्वारा इस संबंध में पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर रोष बढ़ता ही जा रहा है. व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है. इससे व्यापारियों को अपराधी अपना निशाना बना रहे हैं. व्यवसायी श्रवण कुमार ने कहा कि समय पर पुलिस को सूचना दी गयी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा. समय पर पुलिस पहुंच जाती तो अपराधी पकड़े जाते.
चैंबर भी नहीं कर रही कोई पहल : व्यवसायियों के हित के लिए काम करने वाली संस्था चैंबर ऑफ कामर्स भी व्यापारियों पर हो रहे अपराध के खिलाफ की कदम नहीं उठा रही है. नवादा जिला खाद्यान्न व्यवसायी संघ गुरुवार को बैठक कर बिक्की कुमार को गोली मारे जाने की घटना का विरोध किया है तथा संघ के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद ने कहा है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संघ द्वारा आवाज बुलंद की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन