अकौना में जेवर दुकान का शटर तोड़ कर चोरी
Updated at : 21 Dec 2016 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा सदर : जिला मुख्यालय से सटे एनएच-31 पर स्थित अकौना नहर पर बीती रात चोरों ने जेवरात दुकान का शटर काट कर हजारों रुपये का जेवर चोरी कर ली. घटना स्थल के पास से पुलिस ने देशी शराब का पाउच भी बरामद किया है. कुंदन ज्वेलर्स चलानेवाले चंदन कुमार ने बताया कि सुबह में […]
विज्ञापन
नवादा सदर : जिला मुख्यालय से सटे एनएच-31 पर स्थित अकौना नहर पर बीती रात चोरों ने जेवरात दुकान का शटर काट कर हजारों रुपये का जेवर चोरी कर ली. घटना स्थल के पास से पुलिस ने देशी शराब का पाउच भी बरामद किया है. कुंदन ज्वेलर्स चलानेवाले चंदन कुमार ने बताया कि सुबह में घटना की सूचना मिली. दुकान का सेफ भी कटा हुआ था. उसमें रखे लगभग 80 हजार के जेवरात चोर ले गये. घटना स्थल से मुफस्सिल थाने की दूरी काफी कम है. ठंड बढ़ते ही एक बार फिर से चोरी की घटना में इजाफा होने पर व्यापारियों में रोष है. थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




