प्लेटफॉर्म पर ही धुलते हैं कई घरों के बरतन!

Updated at : 21 Dec 2016 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर ही धुलते हैं कई घरों के बरतन!

रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव प्लेटफाॅर्म पर कब्जा कर फुटपाथी दुकानदार चला रहे अपना धंधा नवादा सदर : रेलवे की ओर से लगातार यात्री सुविधा बहाल किये जाने की घोषणा के बाद भी नवादा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिलती हैं. अधिकारियों की लापरवाही से प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर स्थानीय लोगों […]

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव
प्लेटफाॅर्म पर कब्जा कर फुटपाथी दुकानदार चला रहे अपना धंधा
नवादा सदर : रेलवे की ओर से लगातार यात्री सुविधा बहाल किये जाने की घोषणा के बाद भी नवादा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिलती हैं. अधिकारियों की लापरवाही से प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर स्थानीय लोगों द्वारा बरतन धोने के लिए नल पर कब्जा किये जाने से यात्रियों को परेशानी होती है. दानापुर मंडल के प्रबंधक द्वारा लगातार नवादा स्टेशन का दौरा किये जाने से इसकी व्यवस्था में बदलाव नही आया है. पहले की तरह ही फुटपाथी दुकानदार प्लेटफाॅर्म पर ही कब्जा कर अपना धंधा चला रहे हैं. स्टेशन परिसर के बाहर भी दर्जनों दुकान लगाकर अतिक्रमणकारी कब्जा जमाये हुए हैं.
स्टेशन परिसर में सफाई पर ध्यान नहीं : यात्रियों की सुविधा में स्टेशन परिसर की सफाई नियमित रूप से नहीं की जाती है. सफाई के अभाव में प्लेटफाॅर्म सहित अनेक इलाकों में गंदगी का साम्राज्य कायम हो गया है. प्रतीक्षा हाॅल में भी कोई सुविधा नहीं मिल रही है. ठंड के दिनों में हाॅल में कोई दरवाजा नहीं लगा होने से यात्रियों को ठंड का सामना करना पड़ता है. प्लेटफाॅर्म के साथ-साथ पेयजल वाले नल व शौचालय में भी सफाई का ख्याल नहीं रखे जाने से लोगों को परेशानी होती है. ट्रेन की पटरी पर भी गंदगी फैला रहती है.अधिकारियों के आने की सूचना पर स्टेशन परिसर, प्लेटफाॅर्म व पटरियों की सफाई की जाती है.
अतिक्रमणकारियों का कब्जा : स्टेशन परिसर में प्लेटफाॅर्म के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमणकारियों का कब्जा है. ये अतिक्रमणकारी अधिकारियों के आने की सूचना के बाद ही हटते हैं. ऐसे लोगों को हटाने की हिम्मत ना तो रेल प्रशासन को होती है और ना ही रेल थाना को. लोगों का कहना है कि सभी दुकानदारों से चुंगी वसूल की जाती है. चुंगी देने वाले डिस्को बने रहते हैं, बाकी लोग खिसको की श्रेणी में आ जाते हैं. स्टेशन परिसर तो दूर, ऐसे लोग स्टेशन के एक और दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर कब्जा जमाये हुए हैं. कई बार अभियान चलाने के बाद भी ऐसे लोग नहीं हटते हैं.
रोशनी की नहीं है समुचित व्यवस्था : स्टेशन परिसर में ठंड के दिनों में रोशनी का समुचित इंतजाम नहीं है. इसके कारण रात में स्टेशन परिसर में उच्चकों का काम शुरू हो जाता है. प्लेटफाॅर्म के साथ कुछ क्षेत्रों में रोशनी नहीं होने के कारण रात में सफर करने वाले यात्री को काफी परेशानी होती है. असामाजिक तत्व के लोग रात में सीधे-साधे यात्रियों को अपना निशाना बनाते हैं. पीड़ित यात्रियों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिलने पर यात्रियों में काफी रोष व्याप्त है.
दैनिक यात्री संघ भी नहीं उठाता कोई मुद्दा : नवादा स्टेशन पर यात्री सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर कोई संघ भी मुद्दा नहीं उठाता है. या यह कहें कि पिछले10 साल से दैनिक यात्री संघ है ही नहीं, जो यात्री की समस्या को उठा सके. संघ के अभाव में कोई अपनी बात नहीं रख पाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन