पियक्कड़ों ने कर दी व्यवसायी की पिटाई

Updated at : 21 Dec 2016 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
पियक्कड़ों ने कर दी व्यवसायी की पिटाई

सड़क पर खड़े वाहन को हटाने के लिए कहने पर कर दी धुनाई नवादा सदर : शहर में चोरी-छिपे शराब की बिक्री हो रही है. सोमवार की रात शहर के फूल मंडी रोड में बीच सड़क पर वाहन खड़ा करने का विरोध करने पर पियक्कड़ों ने व्यवसायी की पिटाई कर दी. व्यवसायी श्रवण कुमार ने […]

विज्ञापन
सड़क पर खड़े वाहन को हटाने के लिए कहने पर कर दी धुनाई
नवादा सदर : शहर में चोरी-छिपे शराब की बिक्री हो रही है. सोमवार की रात शहर के फूल मंडी रोड में बीच सड़क पर वाहन खड़ा करने का विरोध करने पर पियक्कड़ों ने व्यवसायी की पिटाई कर दी.
व्यवसायी श्रवण कुमार ने बताया कि एक डॉ के घर से बर्थ डे पार्टी से घर जा रहे थे. इसी दौरान फूल मंडी रोड में काली मंदिर के समीप बीच सड़क पर बाइक लगाकर तीन युवक खड़े थे. बाइक को साइड करने की बात कही गयी, तो शराब के नशे में धुत युवकों को नागवार लगा. एक ने गाली-गलौज की, तो दो युवकों ने मारपीट करने लगे.
मारपीट की घटना में जख्मी व्यवसायी को साथ में रहे युवक ने सदर अस्पताल में पहुंचाया. इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गयी, तो कोई भी रिस्पांस नहीं मिला. पैंथर मोबाइल अशोक कुमार को सूचना दी गयी तो उसके आने के पहले तीनों शराबी भाग खड़े हुए. पुलिस की लापरवाही से शराबी लगातार शहर में आतंक मचाये हुए हैं. व्यवसायी के साथ मारपीट की घटना से अन्य व्यवसायियों में रोष व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन