शराबबंदी ने लायी सूबे में नयी क्रांति : कौशल

Updated at : 21 Dec 2016 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी ने लायी सूबे में नयी क्रांति : कौशल

कौआकोल : गोविंदपुर के पूर्व विधायक व जदयू नेता कौशल यादव ने कहा कि राज्य के मुखिया नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी कर नयी क्रांति लायी है. इससे गांवों के माहौल में काफी बदलाव आया है. लड़ाई-झगड़ा, महिलाओं के साथ अत्याचार आदि की घटनाओं पर लगाम सी लग गयी है. पूर्व विधायक ने मंगलवार […]

विज्ञापन
कौआकोल : गोविंदपुर के पूर्व विधायक व जदयू नेता कौशल यादव ने कहा कि राज्य के मुखिया नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी कर नयी क्रांति लायी है. इससे गांवों के माहौल में काफी बदलाव आया है. लड़ाई-झगड़ा, महिलाओं के साथ अत्याचार आदि की घटनाओं पर लगाम सी लग गयी है. पूर्व विधायक ने मंगलवार को प्रखंड के नक्सलग्रस्त महुडर पंचायत के महुलियाटांड गांव में प्रखंड प्रमुख रीना राय के सौजन्य से आयोजित कंबल वितरण समारोह में संबोधित कर रहे थे. इस दौरान पांच जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया.
पूर्व विधायक ने कहा कि नीतीश सरकार की विकास की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आरक्षण ने समाज के दबे-कुचले लोगों व महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है. पिछड़े इलाकों में शिक्षा की अहमियत को समझाते हुए उन्होंने कहा कि बगैर शिक्षा के विकास संभव नहीं है. जब हर क्षेत्र में विकास होगा तभी लोगों की भूख मिट सकेगी. ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पूर्णिमा यादव के विकास फंड से गांव में जीर्णशीर्ण अवस्था में रहे एपीएचसी का सौंदर्यीकरण किये जाने तथा वहां एक एंबुलेंस देने की घोषणा की.
15 जनवरी तक गांव में बिजली पहुंचाने का भी आश्वासन दिया. इसके साथ ही पूर्व विधायक ने गांव में एक हाइस्कूल निर्माण के लिए भी डीएम से बात करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने क्षेत्र में अमन चैन की स्थापना को अपनी और गंठबंधन सरकार की पहली प्राथमिकता बताया. कार्यक्रम में कौआकोल बीडीओ बिंदु कुमार ने लोगों को बताया कि आने वाले दिनों में महुडर पंचायत के 550 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ के लिए चयनित किया गया है.
उन्होंने कहा कि फरवरी से इस पंचायत के हर घर में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय का निर्माण कराया जायेगा, ताकि लोगों को खुले में शौच की बाध्यता से मुक्ति मिल सके. इसके साथ ही लोगों को मुख्यमंत्री के सात निष्चयों में से एक हर घर में नल का जल भी उपलब्ध कराने को लेकर सर्वे का कार्य कर लिए जाने की बात कही.
मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव, कौआकोल पश्चिमी जिला पर्षद सदस्य नारायण स्वामी मोहन, उपप्रमुख अनंत कुमार उर्फ नवीन यादव, मुखिया छोटेलाल यादव, संगीता देवी, महमूद आलम, रामबालक यादव, हीरालाल शर्मा, रामनिवास प्रसाद, सूरज कुमार, पूर्व जिला पर्षद सदस्य महेंद्र सिंह, राजद नेता गौरी शंकर प्रसाद, सरयुग यादव, रामचंद्र यादव, दिनेश यादव, ब्रह्मदेव रविदास, रामचंद्र शर्मा, विनोद यादव व अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के पूर्व अध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने की. मौके पर पकरीबरावां के पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सुमन, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट दामोदर सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार दलबल के साथ कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन