कार्रवाई में नरमी से शराब की बिक्री में बढ़ी है तेजी
Updated at : 17 Dec 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

रजौली-गोविंदपुर के रास्ते नवादा आ रही झारखंड से शराब नवादा सदर : बिहार सरकार द्वारा एक अप्रैल से शराब को बैन किये जाने के बाद भी रजौली व गोविंदपुर के रास्ते झारखंड से अंगरेजी शराब नवादा पहुंच रही हैं. पुलिस व उत्पाद विभाग द्वारा प्रतिदिन कार्रवाई किये जाने के बाद भी शराब की तस्करी हो […]
विज्ञापन
रजौली-गोविंदपुर के रास्ते नवादा आ रही झारखंड से शराब
नवादा सदर : बिहार सरकार द्वारा एक अप्रैल से शराब को बैन किये जाने के बाद भी रजौली व गोविंदपुर के रास्ते झारखंड से अंगरेजी शराब नवादा पहुंच रही हैं. पुलिस व उत्पाद विभाग द्वारा प्रतिदिन कार्रवाई किये जाने के बाद भी शराब की तस्करी हो रही है. चोरी-छिपे कई मार्गों से शराब की आवक होने से जिले में शराबबंदी का असर नहीं देखा जा रहा है. शाम होते ही जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण इलाकों में अंगरेजी शराब की बिक्री शुरू हो जाती है. पुलिस की कार्रवाई का असर शराब विक्रेताओं पर नहीं पड़ रहा है. लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से कुछ लोगों द्वारा चोरी-छिपे शराब की बिक्री की जा रही है.
दोगुनी कीमत पर उपलब्ध होती शराब : झारखंड से रजौली व गोविंदपुर के रास्ते नवादा पहुंचने वाली शराब प्रिंट मूल्य से दो गुने कीमत पर बिक्री होती है. शराब पीने वाले को होम डिलीवरी भी कुछ लोगों द्वारा की जाती है.
पता चला है कि प्रिंट से अधिक कीमत पर शराब बेचने वाले अपने आमदनी के कुछ हिस्सा मैनेज पर भी खर्च किया जाता है.महुआ शराब निर्माण जारी : जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी चोरी-छिपे महुआ शराब की चुलाई व बिक्री की जाती है. रजौली, सिरदला, कौआकोल के जंगली इलाकों में देशी शराब का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. ऐसे इलाकों में पुलिस भी नहीं पहुंचती है,वहां तेजी से धंधा बढ़ रहा है. समय-समय पर स्थानीय पुलिस व उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी कर कार्रवाई की जाती है. इसके बाद भी शराब निर्माण जारी है.
कार्रवाई में रजौली आगे : प्रदेश में शराबबंदी के बाद रजौली पुलिस द्वारा सर्वाधिक बरामदगी की गयी. सबसे ज्यादा शराबियों को गिरफ्तार किया गया. रजौली पुलिस ने एक अप्रैल के बाद से 5600 शराब की बोतल बरामद की है.173 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




