सीआरपीएफ पर मारपीट का आरोप

चकाई/चंद्रमंडीह : बामदह बाजार निवासी मुन्ना केशरी ने सीआरपीएफ पर फ्लैग मार्च के दौरान सीआरपीएफ जवानों पर बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. राजा सुर्यकांत केशरी ने बताया कि सोमवार रात्रि ग्यारह बजे अपने पिकअप भान में सड़क किनारे सोया था. इसी बीच सीआरपीएफ के जवान […]
चकाई/चंद्रमंडीह : बामदह बाजार निवासी मुन्ना केशरी ने सीआरपीएफ पर फ्लैग मार्च के दौरान सीआरपीएफ जवानों पर बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. राजा सुर्यकांत केशरी ने बताया कि सोमवार रात्रि ग्यारह बजे अपने पिकअप भान में सड़क किनारे सोया था. इसी बीच सीआरपीएफ के जवान फ्लैग मार्च करते बामदह बाजार पहुंचे और मुङो पिकअप भान से बाहर निकाल मारपीट करने लगे.
इस बाबत सीआरपीएफ 215 के सब इंस्पेक्टर आरएन मीणा से पूछे जाने पर बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान बामदह बाजार में बीच सड़क पर पिकअप भान लगाकर एक लड़का बैठा था. जो पुलिस गतिविधि की सूचना कहीं दे रहा था. दरवाजा खोलने को कहे जाने के बाद काफी देर से दरवाजा खोला और पूछने पर अपना नाम पता सही नहीं बता रहा था. पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




