गिरफ्तार नक्सली गये जेल

हवेली खड़गपुर : गंगटा सहायक थाना क्षेत्र के लौढ़िया गांव से हार्डकोर नक्सली छोटू यादव उर्फ राम कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. वह संग्रामपुर थाना के कांड संख्या-74/09 का नामजद अभियुक्त था. उसकी गिरफ्तारी से कई सुराग हाथ लगने की संभावना है. गौरतलब है कि संग्रामपुर ब्लॉक उड़ाने में छोटू की संलिप्तता रही थी […]
हवेली खड़गपुर : गंगटा सहायक थाना क्षेत्र के लौढ़िया गांव से हार्डकोर नक्सली छोटू यादव उर्फ राम कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. वह संग्रामपुर थाना के कांड संख्या-74/09 का नामजद अभियुक्त था. उसकी गिरफ्तारी से कई सुराग हाथ लगने की संभावना है. गौरतलब है कि संग्रामपुर ब्लॉक उड़ाने में छोटू की संलिप्तता रही थी और इस वारदात को अंजाम देने के बाद आंध्रप्रदेश भाग गया था.
गंगटा सहायक थानाध्यक्ष शंभु पासवान ने बताया कि चार वर्ष बाद वह अपने घर आया और गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया. सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार दलबल के साथ छोटू यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




