नौ पियक्कड़ पकड़ाये

Updated at : 19 Nov 2016 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
नौ पियक्कड़ पकड़ाये

वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग ने पकड़ा, सात नालंदा के नवादा सदर.गुरुवार की रात उत्पाद विभाग ने बिहार-झारखंड की सीमा पर वाहनों के जांच के दौरान नौ पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नौ शराबी में सात नालंदा जिले के हैं. उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि बीती रात उत्पाद विभाग की टीम […]

विज्ञापन

वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग ने पकड़ा, सात नालंदा के

नवादा सदर.गुरुवार की रात उत्पाद विभाग ने बिहार-झारखंड की सीमा पर वाहनों के जांच के दौरान नौ पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नौ शराबी में सात नालंदा जिले के हैं. उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि बीती रात उत्पाद विभाग की टीम ने सभी वाहनों की जांच की.

इसमें नौ लोग नशे में पाये गये. ब्रेथ एनलाइजर से की गयी जांच के बाद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार लोगों में केंदुआ नालंदा के मोहम्म्द अरमान, चंडासी नालंदा के राजीव कुमार, ललन पासवान, शंकर कुमार, शिव नंदन पासवान, शैलेंद्र कुमार, सिलाव नालंदा के विनय कुमार, रजौली के राकेश कुमार व कादिरगंज के मोहन साव शामिल हैं. उन्होंने बताया कि देर रात के बाद शुक्रवार की सुबह वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में बिहार प्रवेश कर रहे पटना के रंजन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. इस अभियान में सब इंसेक्टर दिनेश कुमार साकेत, रूबी कुमारी, सहायक सब इंस्पेक्टर हरि चौधरी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन