तीन सौ मजदूरों की मजदूरी के 30 लाख रुपये बाकी

Updated at : 04 Nov 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
तीन सौ मजदूरों की मजदूरी के 30 लाख रुपये बाकी

राज्यस्तरीय टीम ने की मनरेगा योजना की जांच चांद : प्रखंड के कुड्डी पंचायत में मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2012-13 में पौधा रोपड़ 52 योजना में कुल तीस हज़ार किया गया था. मजदूरों द्वारा पौधों की देखरेख की गयी परंतु, मजदूरों की मजदूरी अभी तक नहीं मिली. मजदूरों ने कई बार पंचायत एवं प्रखंड […]

विज्ञापन
राज्यस्तरीय टीम ने की मनरेगा योजना की जांच
चांद : प्रखंड के कुड्डी पंचायत में मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2012-13 में पौधा रोपड़ 52 योजना में कुल तीस हज़ार किया गया था. मजदूरों द्वारा पौधों की देखरेख की गयी परंतु, मजदूरों की मजदूरी अभी तक नहीं मिली. मजदूरों ने कई बार पंचायत एवं प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई. अन्तत: 29 अक्तूबर 2014 को 50 की संख्या में मजदूरों ने आवेदन जिला और राज्यस्तरीय पदाधिकारियों को दिया. मौके पर पूर्व मुखिया पुष्प कुमार सिंह, जेई उपेंद्र सिंह और पीआरएस शशिकान्त साहनी सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूर मौजूद थे.
क्या कहते हैं मजदूर
बरहनी की वन पोषक विमला देवी ने कहती हैं कि मैंने तीन माह तक काम किया लेकिन, मजदूरी केवल दो माह की मिली.दुगथुआं के रामकृपाल कुशवाहा ने कहा कि तीन माह तक पइन की खुदाई की लेकिन, मजदूरी केवल एक हजार रुपये मिली.
क्या कहते हैं अधिकारी
पटना से आये राज्य गुणवत्ता अनुश्रवक रामनरेश राम और आर प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ बताना संभव होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन