भाजपा ने कैलाशपति मिश्र को किया याद

Updated at : 04 Nov 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने कैलाशपति मिश्र को किया याद

10 वरीय नेताओं को किया गया सम्मानित नवादा सदर : गुरुवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी के भीष्म पितामह स्व कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुमार बबलू की अध्यक्षता में मनायी गयी. पार्टी में जनसंघ जमाने से कार्य करनेवाले 10 वरीय नेताओं को सम्मानित किया गया. पार्टी नेता जगदीश महतो, राजेंद्र सिंह, नवल […]

विज्ञापन
10 वरीय नेताओं को किया गया सम्मानित
नवादा सदर : गुरुवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी के भीष्म पितामह स्व कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुमार बबलू की अध्यक्षता में मनायी गयी. पार्टी में जनसंघ जमाने से कार्य करनेवाले 10 वरीय नेताओं को सम्मानित किया गया. पार्टी नेता जगदीश महतो, राजेंद्र सिंह, नवल सिंह, भगवान राम, बृज किशोर सिंह, कपिल सिंह, पदारथ सिंह, बद्री नारायण गुप्ता को अंग वस्त्र, टोपी व माला देकर सम्मानित किया गया. ज्यादा वरीय रहे नेता प्यारेलाल बरनवाल व कैलास राम जी को घर जाकर सम्मानित किया गया.
जिलाध्यक्ष शशि भूषण बबलू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस मौके पर लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि उनके बताये रास्तों पर चलने को तत्पर रहें. पार्टी के मुख्य सिद्धांत रहा है त्याग-तपस्या व बलिदान को साकार करें. इस मौके पर पूर्व जिला जिलाध्यक्ष केदार सिंह, नवीन केसरी, पंकज मुन्ना, अरविंद गुप्ता, दिलीप कुमार सिन्हा, राधेश्याम चौधरी, जितेंद्र पासवान, भोला सिंह, रंजय कुमार, संजय चौधरी, सतेंद्र सिंह, संजय सिंह, टुनटुन सिंह, भत्तु मांझी, सुरेंद्र चौधरी, मनोज कुमार, भोला, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन