घाटों की सफाई पर जोर
Updated at : 04 Nov 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

वारिसलीगंज : चार दिवसीय छठ पर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जायेगा. सूर्य उपासना के इस प्रसिद्ध पर्व को देखते हुए छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. व्रतियों द्वारा पूजन की सामग्री की जम कर खरीदारी की. पवित्रता की महत्ता वाले इस पर्व को लेकर घर की […]
विज्ञापन
वारिसलीगंज : चार दिवसीय छठ पर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जायेगा. सूर्य उपासना के इस प्रसिद्ध पर्व को देखते हुए छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. व्रतियों द्वारा पूजन की सामग्री की जम कर खरीदारी की. पवित्रता की महत्ता वाले इस पर्व को लेकर घर की साफ-सफाई की जा रही है. छठ घाटों जानेवाले रास्तों की भी सफाई की गयी. शहर में स्थित सूर्य मंदिर व मटकोरबा तालाब में छठ व्रतियों को अर्घ देने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसके लिए स्वयंसेवी संस्था द्वारा जरूरी कदम उठाने जा रहे हैं.
छठ व्रत में शुद्धता पर जोर: सूर्य उपासना का पर्व छठ व्रत में शुद्धता का विशेष महत्व है. नहाय-खाय से लेकर उदीयमान सूर्य को अर्घ देने तक पूरी तरह शुद्धता पर ध्यान दिया जाता है. शुद्ध घी में प्रसाद बनता है. भगवान सूर्य को अर्घ देते वक्त सूप पर केला, नारियल व अन्य फल के साथ प्रसाद के पकवान होते थे.
मेसकौर >> गुरुवार को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सीतामढ़ी छठ घाट का निरीक्षण किया और जरूरी साफ-सफाई को चिह्नित किया. सीतामढ़ी घाट पर दर्जनों गांव के छठव्रति अर्घ देते हैं. प्रशासन व जनप्रतिनिधि दोनों ने सहयोग से साफ-सफाई का निर्णय लिया. मौके पर बीडीओ अनिल मिस्त्री, सीओ भरत भूषण सिंह, सहवाजपुर सराय मुखिया अखिलेश सिंह, बारत मुखिया कन्हैया कुमार बादल आदि उपस्थित थे.
रजौली >> छठ पर्व नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से प्रारंभ हो जायेगा. लेकिन, अभी तक छठ घाटों की सफाई का बीड़ा प्रशासन ने नहीं उठाया है. इसको लेकर छठ व्रतियों में स्थानीय प्रशासन के प्रति काफी रोष है.
नारदीगंज >> छठ पूजा को लेकर गुरुवार को सीओ अजय कुमार ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने हंडिया गांव स्थित ऐतिहासिक सूर्यमंदिर व घाट के अलावा कोशला, फल्डु व नारदीगंज पंचाने नदी स्थित घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया इस दौरान पूजा समिति के लोगों से मिल कर साफ सफाई व छठव्रतियों को सुविधा उपलब्ध कराने समेत अन्य निर्देश दिया गया है.
गोविंदपुर >> पंचायत समिति रेखा देवी ने ऊपर बाजार स्थित छठ घाटों की सफाई करायी . बाजार होकर ऊपर बाजार छठ घाट जाने वाले रास्ते में गढ्ढे की भी भराई करायी गयी.
नारदीगंज >> छठ पर्व को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंडिया गांव स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर के अलावा घाटों की साफ-सफाई की. कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने किया. मौके पर सचिव रंजीत कुमार, जगदेव प्रसाद, किशोरी प्रसाद, मनोज अदरखी, मुन्नी रविदास, रवि कुमार, सरयुग चौहान,आनंदी यादव व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




