शहर में अर्धनिर्मित मकान से मिली 371 बोतल शराब

नवादा सदर : नवादा पुलिस ने शनिवार की सुबह एक गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर मुहल्ले में एक अर्धनिर्मित मकान से लाखों रुपये की अंगरेजी शराब बरामद की है. टाउन इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अर्धनिर्मित मकान में प्लास्टिक के बोरे व कार्टन […]
नवादा सदर : नवादा पुलिस ने शनिवार की सुबह एक गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर मुहल्ले में एक अर्धनिर्मित मकान से लाखों रुपये की अंगरेजी शराब बरामद की है. टाउन इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अर्धनिर्मित मकान में प्लास्टिक के बोरे व कार्टन में रखे रॉयल स्टैग की 371 बोतल शराब बरामद की गयी है. इस मामले में शेरू सिंह, शंकर सिंह व पवन सिंह को आरोपित बनाया गया है. छापेमारी के दौरान सब इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर बबीता कुमारी भी शामिल थे. जब्त सभी शराब को नगर थाने में रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




