33 कार्टन विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Updated at : 21 Oct 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. एनएच पर सुखनर मोड़ के पास हुई वाहनों जांच जब्त शराब के साथ पुलिस पदाधिकारी व अन्य. सिरदला : बुधवार के देर रात स्टेट हाइवे-70 पर सुखनर मोड़ के समीप वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने टाटा सूमो पर लदे 33 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है. साथ ही वाहन सहित चालक को […]
विज्ञापन
कार्रवाई. एनएच पर सुखनर मोड़ के पास हुई वाहनों जांच
जब्त शराब के साथ पुलिस पदाधिकारी व अन्य.
सिरदला : बुधवार के देर रात स्टेट हाइवे-70 पर सुखनर मोड़ के समीप वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने टाटा सूमो पर लदे 33 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है. साथ ही वाहन सहित चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शराब लाने के क्रम में अपाची बाइक से रेकी करते हुए मौके से मोटर साइकिल भी जब्त की है. हालांकि बाइक सवार अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया की शराबबंदी लागू होने के बाद पहली बार इतनी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है.
यह थाना क्षेत्र की सबसे बड़ी खेप है. उन्होंने बताया कि पुलिस की सक्रियता के कारण शराबबंदी पर काफी हद तक कमी आयी है.लेकिन जैसे ही वाहनों की जांच में कमी आयी शराब धंधेबाजों ने फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिये. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्टेट हाइवे पर झारखंड से ट्रेन पर लाद कर गया जिले के गुरपा स्टेशन होकर सुखनर की ओर से सूमो पर शराब लाने की सूचना मिली.
सूचना के बाद जमादार एनके सिंह व सिपाही सिकंदर यादव के साथ गया-रजौली रोड पर सुखनर मोड़ के समीप पुलिस की घेराबंदी ने धर दबोचा.सूमो पर लदे 33 कार्टन में रॉयल स्टैग कंपनी के 380 बोतल विदेशी शराब थे. पकडे गये शराब धंधेबाज गया जिले के फतेहपुर थाना के बड़गांव का हरिद्वार सिंह का बेटा सुबोध सिंह बताया जाता है. पूछताछ के क्रम में वाहन चालक सुबोध सिंह ने बताया कि गुरपा स्टेशन से शराब की खेप लेकर लौंद बाजार जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




