चाइनीज बल्ब की रोशनी में गुम हुई पारंपरिक दीये की लौ

धमौल : दीपों का महापर्व दीपावली को लेकर चारों ओर तैयारियां की जा रही है लेकिन, हाइटेक हो रहे युग में अब इस पर्व की सादगी और परंपरा पहले जैसी नहीं रही़ मिट्टी के दीयों से सजी दीप मालाओं की सुंदरता कहीं गुम हो गयीं हैं. अब इन दीपों की जगह चाइनीज बल्बों ने ले […]
धमौल : दीपों का महापर्व दीपावली को लेकर चारों ओर तैयारियां की जा रही है लेकिन, हाइटेक हो रहे युग में अब इस पर्व की सादगी और परंपरा पहले जैसी नहीं रही़ मिट्टी के दीयों से सजी दीप मालाओं की सुंदरता कहीं गुम हो गयीं हैं. अब इन दीपों की जगह चाइनीज बल्बों ने ले लिया है़ चाइनिज बल्बों ने दीपावली में प्रयोग किये जाने वाले दीयों पर कब्जा जमा लिया है. डाॅ चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा की माने तो बरसात के मौसम में उत्पन्न होने वाले हानिकारक कीट दीपावली पर्व पर ही दीपों की ज्वाला के साथ जलकर नष्ट हो जाते हैं. चाइनिज बल्ब ऐसा नहीं कर पाते हैं. यही कारण कि विषैले कीट और भी अधिक विषैले हो जाते हैं, जो कई प्रकार के रोगों के वाहक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




