गाड़ियां फर्जी कागजात के सहारे बॉर्डर कर रहीं क्रॉस
Updated at : 20 Oct 2016 3:30 AM (IST)
विज्ञापन

इंट्री माफियाओं की मिलीभगत से चल रहा गोरखधंधा रजौली : चितरकोली स्थित चेक पोस्ट पर इंट्री माफियाओं द्वारा वाहनों को बॉर्डर पार कराने का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. इंट्री माफियाओं द्वारा फर्जी कागजात लगाकर चेक पोस्ट से हर दिन सैकड़ों कोयला, लोहा लदी गाड़ियां पार करायी जा रही हैं. रजौली पुलिस […]
विज्ञापन
इंट्री माफियाओं की मिलीभगत से चल रहा गोरखधंधा
रजौली : चितरकोली स्थित चेक पोस्ट पर इंट्री माफियाओं द्वारा वाहनों को बॉर्डर पार कराने का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. इंट्री माफियाओं द्वारा फर्जी कागजात लगाकर चेक पोस्ट से हर दिन सैकड़ों कोयला, लोहा लदी गाड़ियां पार करायी जा रही हैं. रजौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात 11 बजकर 45 मिनट पर जेएच-09 आर 6951 और जेएच-09 बी 6362 नंबर की ट्रक जब्त की गयी है. इस ट्रक को अंजलि ट्रेडर्स, बाढ़ के नाम पर कागजात बनाकर दिया गया है. इन कागजातों पर फर्जी मुहर लगे हैं. इस पर किसी अधिकारी का हस्ताक्षर नहीं है. ऐसे में बिचौलिये राजस्व की चोरी तो कर ही रहे हैं, साथ ही कोयले की कीमत लगाकर कॉमर्शियल टैक्स की भी चोरी कर रहे हैं.
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि जब्त किये गये ट्रकों के कागजात की जांच के लिए नवादा अंचल स्थित वाणिज्य कर कार्यालय विभाग व जिला परिवहन विभाग को भेजा गया है. जांच के क्रम में फर्जीवाड़ा का पता लगते ही वाहन मालिकों पर कार्रवाई की जायेगी. सूत्रों से पता चला है कि ऐसी सैकड़ों ट्रकें प्रतिदिन चेक पोस्ट से अधिकारियों, कम्प्यूटर ऑपरेटरों व अन्य कर्मियों की मिलीभगत से चेक पोस्ट से पार कर रही हैं. संबंधित अधिकारी जान-बूझ कर आंखें मूंदे बैठे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




