दीपावली में पुलिस की होगी पैनी नजर

Updated at : 17 Oct 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
दीपावली में पुलिस की होगी पैनी नजर

धमौल : धमौल थाना परिसर में छठ व दीपावली को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन के निर्देश पर महिला कांस्टेबल को भेजा गया है. पर्व के मद्देनजर महिला कांस्टेबल छठ व दीपावली के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पर नजर रखेगी. छठ व दीपावली को लेकर छह अन्य कांस्टेबल को भी लगाया गया है, जो […]

विज्ञापन

धमौल : धमौल थाना परिसर में छठ व दीपावली को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन के निर्देश पर महिला कांस्टेबल को भेजा गया है. पर्व के मद्देनजर महिला कांस्टेबल छठ व दीपावली के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पर नजर रखेगी. छठ व दीपावली को लेकर छह अन्य कांस्टेबल को भी लगाया गया है, जो पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को थाना परिसर में ही रहने की व्यवस्था की गयी है.

थाना परिसर में चार महिला कांस्टेबल लगाये गये हैं, परंतु उनके रहने के लिए कोई विशेष सुरक्षित भवन उपलब्ध नहीं कराये गये हैं. थानाध्यक्ष ने कहा कि तत्काल उक्त महिला कांस्टेबल को रहने के लिए थाना परिसर में एक कमरा खाली था, जिसे सुपुर्द कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन