अब शहर में बनेगी प्राइवेट पार्किंग

Updated at : 17 Oct 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
अब शहर में बनेगी प्राइवेट पार्किंग

नवादा नगर : जिला मुख्यालय को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन पब्लिक के सहयोग से काम करने की तैयारी कर रही है. नगर में हर रोज लगनेवाले जाम को वनवे सिस्टम लागू करके काफी हद तक रोकने का प्रयास किया गया है. इस व्यवस्था से मुख्य रूप से प्रजातंत्र चौक के पास […]

विज्ञापन
नवादा नगर : जिला मुख्यालय को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन पब्लिक के सहयोग से काम करने की तैयारी कर रही है. नगर में हर रोज लगनेवाले जाम को वनवे सिस्टम लागू करके काफी हद तक रोकने का प्रयास किया गया है. इस व्यवस्था से मुख्य रूप से प्रजातंत्र चौक के पास गाड़ियों की भीड़ कुछ कमी है. विजय बाजार में जाम की स्थिति अब नहीं रहती है.
लेकिन यह सहूलियत सभी सड़कों पर संभव नहीं हो पा रही है. इसका सबसे बड़ा कारण सड़कों पर जहां-तहां लगाये जाने वाली गाड़ियां बन रही है. शॉपिंग करने आनेवाले लोगों के पास बाइक या अन्य गाड़ियां खड़ी करने का कोई विकल्प नहीं है. इसके कारण दुकान के आगे ही यह गाड़ियां लगी रहती है, जो जाम का कारण बनती है. यदि कोई व्यक्ति चारपहिया वाहन से जाकर कुछ खरीदारी करना चाहता हैं तो समस्या और भी अधिक बढ़ जाती है.
पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन पब्लिक पार्टनरशिप के बल पर आगे बढ़ते हुए काम करने में प्रयास किया जा रहा है.
सफल रहा है पब्लिक के सहयोग के कई प्रयोग : शहर में पब्लिक के सहयोग से व्यवस्था को ठीक करने के कई पहल सफल रहे हैं. इसी के आधार पर सदर एसडीओ राजेश कुमार के प्रयास से पार्किंग के लिए प्राइवेट सहयोग लेने पर विचार किया जा रहा है.
व्यवसायियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवी संगठनों के सहयोग से शहर में वनवे सिस्टम को शुरू करवाने, सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, सफाई के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने, सरकारी स्कूलों में नियमित क्लास होने आदि में प्रशासन आम जनता की मदद लेकर हालात को सुधारने की दिशा में काम किया है. सड़क के किनारे लगाये जानेवाले बाइक, साइकिल या अन्य चारपहिया वाहनों के लिए यदि पार्किंग की व्यवस्था करा दी जाती है तो शहर में जाम की समस्या काफी हद तक रोकने में सफल हो जायेंगे.
पार्किंग की है जरूरत : शहर के मेन रोड, पुरानी बाजार, गोला रोड, सोनारपट्टी, स्टेशन रोड, अस्पताल रोड, पुरानी कचहरी रोड आदि ऐसे व्यस्तम सड़कों है, जिसे पैदल पार करने में भी काफी समय लगता है.
रोड के किनारे जहां-तहां गाड़ी खड़ी होने के कारण देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है. सरकारी स्तर पर थाने के पास पार्किंग की व्यवस्था की गयी थी, जिसका बोर्ड अब भी लगा हुआ है. बाजार में लोग नगर भवन, समाहरणालय के अंदर आदि स्थानों पर गाड़ियां लगाते हैं, लेकिन यह कोई बेहतर इंतजाम नहीं है. इसके कारण लोग खरीदारी करने गये दुकान के आगे ही गाड़ियों को लगाने के लिए विवश हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन