''देश में शुरू से ही प्रकृति पूजक है हिंदू समाज''
Updated at : 17 Oct 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शरद पूर्णिमा उत्सव सह वाल्मीकि जयंती मनायी नवादा नगर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समारोह पूर्वक शरद पूर्णिमा उत्सव सह वाल्मीकि जयंती मनायी गयी. संघ द्वारा विशेष संध्या शाखा का आयोजन करके ध्वजारोहण किया गया. विभिन्न कार्यक्रम के तहत बड़े व बच्चों ने अलग-अलग गुटों में बंट कर खेलों का आनंद लिया. […]
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शरद पूर्णिमा उत्सव सह वाल्मीकि जयंती मनायी
नवादा नगर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समारोह पूर्वक शरद पूर्णिमा उत्सव सह वाल्मीकि जयंती मनायी गयी. संघ द्वारा विशेष संध्या शाखा का आयोजन करके ध्वजारोहण किया गया.
विभिन्न कार्यक्रम के तहत बड़े व बच्चों ने अलग-अलग गुटों में बंट कर खेलों का आनंद लिया. शरद पूर्णिमा उत्सव पर प्रकाश डालते हुए जिला प्रचार प्रमुख दयानंद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार दूध, चावल, चीनी आपस में मिल कर खीर बनते हैं, उसी प्रकार प्रत्येक जाति, पंत, समुदाय मिल कर हिंदू समाज बना है. हिंदू कोई जाति वाचक नहीं बल्कि राष्ट्र वाचक शब्द है. भारत प्रारंभ से प्रकृति पूजक है. नदी, पहाड़, चांद, सूर्य, पेड़ आदि की हम पूजा करते हैं. इसके संरक्षण का हम संकल्प भी लेते हैं. शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है.
समुद्र मंथन में आज के ही दिन निकले विष को पीकर शिव जी ने जगत का उद्धार किया था तथा अमृत को समाज के बीच बांटा गया था. रामचरित मानस के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के जन्म भी आज के ही दिन हुआ था. इन सब बातों को ध्यान में रखकर सामाजिक समरसता के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हिंदू संगठन को सशक्त बनाने की जरूरत है. कार्यक्रम में विभाग संघचालक डॉ अशोक कुमार, उदय शंकर, ओमप्रकाश, अमरेंद्र कुमार, सविनय कुमार व नवीन कुमार आदि लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




