गरीब महिलाओं के बीच बंटीं 1000 साड़ियां
Updated at : 13 Oct 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा, सदर . दुर्गापूजा के मौके पर रविवार को रालोसपा नेता और एमएलसी के पूर्व प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा उर्फ श्रवण मुखिया ने एक हजार गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया. नगर के तीन नंबर बस पड़ाव के समीप बने पूजा पंडाल के पास साड़ियां बांटी गयी. सिया शरण प्रसाद यादव की अध्यक्षता में […]
विज्ञापन
नवादा, सदर . दुर्गापूजा के मौके पर रविवार को रालोसपा नेता और एमएलसी के पूर्व प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा उर्फ श्रवण मुखिया ने एक हजार गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया. नगर के तीन नंबर बस पड़ाव के समीप बने पूजा पंडाल के पास साड़ियां बांटी गयी.
सिया शरण प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित साड़ी वितरण कार्यक्रम में रालोसपा नेता गौतम कपूर चंद्रवंशी, संजय कुमार, टमाटर यादव, अजीत कुमार, मुरारी प्रसाद आदि मौजूद थे. श्रवण मुखिया ने कहा कि गरीबों के बीच वस्त्र वितरण करना काफी सुखद अनुभूति है. सभी लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




