अपने अंदर के अहंकार रूपी रावण को जलाएं : डीएम

Updated at : 13 Oct 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
अपने अंदर के अहंकार रूपी रावण को जलाएं : डीएम

दुर्गापूजा. हरिश्चंद्र स्टेडियम में पारंपरिक तरीके से हुआ रावण वध कार्यक्रम नवादा, नगर : दशहरा के दसवें दिन असत्य पर सत्य के विजय के रूप में लंकापति रावण एवं मेघनाथ का पुतला जलाया गया. नगर के हरिश्चंद्र स्टेडियम मे रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. डीएम मनोज कुमार और एसपी विकास बर्मन की […]

विज्ञापन
दुर्गापूजा. हरिश्चंद्र स्टेडियम में पारंपरिक तरीके से हुआ रावण वध कार्यक्रम
नवादा, नगर : दशहरा के दसवें दिन असत्य पर सत्य के विजय के रूप में लंकापति रावण एवं मेघनाथ का पुतला जलाया गया. नगर के हरिश्चंद्र स्टेडियम मे रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
डीएम मनोज कुमार और एसपी विकास बर्मन की उपस्थिति मे चैंबर ऑफ कॉमर्स व रोटरी के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद राजेश ने तीर चलाकर रावण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया. इससे पहले डीएम मनोज कुमार ने कहा कि दशहरा अपने अंदर की बुराइयों को दूर करने की सीख देता है. आज के दिन हमें अपने अंदर के अहंकार रूपी रावण को जलाने का संकल्प लेना चाहिए.
पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने कहा कि दुर्गापूजा हमें समाज में नारी के सम्मान की सीख देता है. शांतिपूर्वक त्योहार मनाते हुए नारियों के प्रति सम्मान का भाव लायें. कार्यक्रम का आयोजन चक्रवर्ती सम्राट पूजा समिति इंदिरा चौक के द्वारा किया गया. इससे पहले भगवान श्रीराम, माता सीता, भक्त हनुमान के रूप में सजे कलाकारों को शहर भर में घुमाया गया. स्टेडियम में पहुंचने पर इनका तिलक लगाकर तथा माला पहनाकर पूजन किया गया. इसके बाद परंपरा के अनुसार तीर चलाकर रावण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया. खचाखच भरे हरिश्चंद्र स्टेडियम मे पुतला दहन कार्यक्रम के समय चेंबर ऑफ कॉमर्स के विजय भान सिंह, डीएम के ओएसडी व वरीय उपसमाहर्ता मुकेश रंजन, बीडीओे प्रभाकर सिंह, पूजा कमिटी के अंबिका प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, सतेंद्र प्रसाद, अरविन्द गुप्ता, पंकज झुनझुनवाला, राजेन्द्र विशाल सहित कई लोग मौजूद थे. स्टेडियम में रावण वध कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे.
नवादा. दुर्गापूजा के मौके पर पार नवादा में खुरी नदी पुल के पास कैंप लगाकर मुसलिम बंधुओं ने मेले में घूमने आये लोगों को पानी पिलाया़ नेशनल इस्लामिक फेडरेशन समूह की ओर से आयोजित कैंप में लोगों को पानी पिलाकर भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है.
निफ्फी के अध्यक्ष नेजाम खां कल्लू ने बताया कि निफ्फी की ओर से प्रत्येक साल इस तरह का कैंप लगाकर पानी पिलाने और चिकित्सा की व्यवस्था की जाती है. कैंप में पूर्व वार्ड पार्षद जमाल राइन, शाद अली सहित दर्जनों लोग शामिल थे. इधर, जानेमाने समाजसेवी अफसर नबाव ने भी कैंप में हिस्सा लेकर लोगों की सेवा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन