श्रद्धालुओं की मदद के लिए जुटे रहे स्वयंसेवक
Updated at : 13 Oct 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

सेवा शिविर में पेयजल और चिकित्सा सेवा मुहैया करायी नवादा, नगर : दशहरा मेले में आये हुए श्रद्धालुओं की मदद के लिए विभिन्न संस्थानों ने शहर में सेवा शिविर लगाये गये थे. नगर के अस्पताल रोड में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व चिकित्सा सेवा की […]
विज्ञापन
सेवा शिविर में पेयजल और चिकित्सा सेवा मुहैया करायी
नवादा, नगर : दशहरा मेले में आये हुए श्रद्धालुओं की मदद के लिए विभिन्न संस्थानों ने शहर में सेवा शिविर लगाये गये थे. नगर के अस्पताल रोड में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व चिकित्सा सेवा की व्यवस्था की गयी थी़ इसके अलावा खोये हुए बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलाने का काम भी शिविर में किया जा रहा था.
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता सेवा कार्य मे तत्परता से जुटे दिखे. अस्पताल रोड हाट पर भारत विकास परिषद ने सेवा शिविर लगाया गया था. यहां विजयादशमी के मौके पर आये श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. इस दौरान संस्था के संरक्षक आरपी साहु, अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद, सचिव विनय अग्रवाल, सतेन्द्र प्रसाद, अरविन्द गुप्ता आदि मौजूद थे. जदयू ने प्रजातंत्र चौक के पास खोया-पाया सेवा शिविर लगाया गया था, जहां मेले मे बिछड़े हुए बच्चे को मिलाने के लिए लोग जुटे थे. इंदिरा चौक पर द होटल सेलिब्रेशन में खोया पाया शिविर लगाया गया था.
धार्मिक सौहार्द का परिचय देते हुए पार नवादा रजौली बस स्टैंड के पास मुस्लिम युवकों ने नेशनल इस्लामिक फेस्टिवल फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले सेवा शिविर लगाया था. दुर्गापूजा एवं मुहर्रम के लिए लगाये गये इस सेवा शिविर मे पेयजल, खोया पाया आदि की व्यवस्था की गयी थी. नेजाम खां कल्लू के साथ ही अफसर नवाब, जमाल राइन, सलीम भाई, मो़ ताज आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




