गुफा व मंदिर में माता भवानी
Updated at : 06 Oct 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

सड़कों की साज सज्जा के साथ लग रही लाइट नवादा कार्यालय : कैलाश पर्वत के ऊपर तपस्या में लीन भगवान शंकर. पर्वत के नीचे गुफा में माता भवानी अपने अनुचरों के साथ भक्तों को दिव्य दर्शन देती नजर आयेंगी. यह नजारा अस्पताल रोड के अगिया बैताल पूजा समिति के पास दिखेगा. भगत सिंह चौक पर […]
विज्ञापन
सड़कों की साज सज्जा के साथ लग रही लाइट
नवादा कार्यालय : कैलाश पर्वत के ऊपर तपस्या में लीन भगवान शंकर. पर्वत के नीचे गुफा में माता भवानी अपने अनुचरों के साथ भक्तों को दिव्य दर्शन देती नजर आयेंगी. यह नजारा अस्पताल रोड के अगिया बैताल पूजा समिति के पास दिखेगा. भगत सिंह चौक पर श्वेत, धवल वस्त्रों से सुसज्जित अक्षरधाम मंदिर की प्रतिकृति नजर आयेगी. चक्रवर्ती सम्राट इंदिरा चौक ने भव्य महल बना रखा है.
इसमें माता दैत्यराज महिषासुर से घनघोर संग्राम करते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी. विशाल मंदिरों में विराजमान देवी दुर्गा के दर्शन देवी स्थान गया रोड व बिजली ऑफिस के पास होंगे. वही गरजते सिंहो, कड़कती, चमकती बिजली के बीच माता दुर्गा प्रकट होकर गणपति, कार्तिकेय व देवी शारदे और लक्ष्मी के साथ दैत्यों की सेना का आंखों के सामने संहार करेंगी. गोवर्धन मंदिर व सुर असुर पूजा समिति ने शेरोवाली माता के जीवंत दर्शन कराने की व्यवस्था भक्तजनों के लिए की है. कुछ इसी तरह की परिकल्पना से कलाकारों ने शारदीय नवरात्र में माता भवानी के दर्शन की भव्य झांकियां शहर भर में बनायी हैं.
सप्तमी तिथि को माता के दर्शन के लिए सभी पूजा पंडालों को आम भक्तों के दर्शन, पूजन के लिए खोल दिये जायेंगे. इसको लेकर देव प्रतिमाओं, पूजा पंडालों व सड़कों की साज सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
भव्य झांकियों के दर्शन करके भक्त होंगे आह्लादित : झारखंड के हजारीबाग, कोडरमा, बिहार के गया, जहानाबाद, पश्चिम बंगाल के आसनसोल, वर्धमान से आये कारीगरों ने पूजा पंडालों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए जी जान से जुटे हैं. पंडालों के अंदर देव प्रतिमाओं के विभिन्न मुद्राओं में जीवंत दर्शन के लिए मूर्ति कलाकार जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. जबकि रोशनी की चकाचौंध से शहर को पूरी तरह जगमगाने का काम लाइटिंग कलाकार कर रहे हैं. जिले भर से आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा समितियां विशेष प्रबंध करने में जुटी हैं.
स्वयंसेवी संगठन लगायेंगे सेवा शिविर : नवरात्र के सप्तमी से दशमी तिथि तक शहर में जिले भर से उमड़ने वाली भीड़ के नियंत्रण के लिए कई स्वयंसेवी संगठन सेवा शिविर लगाकर मेला में सक्रिय भूमिका निभायेंगे. बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, भारत विकास परिषद, चित्रांश परिवार आदि द्वारा भक्ति भाव से सेवा की जानी है. इन कैंपों में शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, खोया पाया जैसे सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.
भक्तिमय संध्या व लंगर का हो रहा आयोजन
शारदीय नवरात्र में अगिया बैताल पूजा समिति भक्तिमय संध्या का आयोजन करके पूरे शहरवासियों को भक्तिरस में डुबो रही है. समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली, कोलकाता, मुंबई जैसे शहरों से आये कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर माता की महिमा का गुणगान कर रहे हैं. उधर, इंदिरा चौक स्थित चक्रवर्ती सम्राट माता की पूजा के साथ संध्या में विशाल लंगर आयोजित कर रहा है. मंगलवार को खीर महाप्रसाद का भोग लगाकर भक्तों में बांटा गया. समिति के राजकुमार गुप्ता,अंबिका प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, शंकर भगत सहित दर्जनों स्वयंसेवक महाप्रसाद वितरण में लगे हुए दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




