अंचलाधिकारी से निर्माण बंद कराने की गुहार
Updated at : 06 Oct 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा कार्यालय. नगर पर्षद के वार्ड संख्या 20 स्थित मिर्जापुर निवासी जयमंती देवी ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर गैरमजरूआ जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग की है. दिये आवेदन में बताया है कि जमीन कन्हाई इंटर विद्यालय के दक्षिण में रेशमी केरोसिन डिपो से पूरब में स्थित है. यह गैरमजरूआ […]
विज्ञापन
नवादा कार्यालय. नगर पर्षद के वार्ड संख्या 20 स्थित मिर्जापुर निवासी जयमंती देवी ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर गैरमजरूआ जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग की है. दिये आवेदन में बताया है कि जमीन कन्हाई इंटर विद्यालय के दक्षिण में रेशमी केरोसिन डिपो से पूरब में स्थित है. यह गैरमजरूआ जमीन पर आम रास्ता है. इस जमीन पर संजय कुमार उर्फ संजू महतो व अरुण कुमार सुबोध उर्फ सीताराम यादव द्वारा अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है.
जबकि उक्त जमीन पर अनुमंडल न्यायालय में वाद संख्या 477/16 व 595/16 लंबित हैं. नया सर्वे खतियान में महावीर महतो द्वारा जमीन अपने नाम से दर्ज करा लिया गया था. इसको लेकर संयुक्त रूप से सिविल कोर्ट में वाद संख्या 179/16 दाखिल किया गया, जो लंबित है. इसके बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य गैर कानूनी है. गीता देवी, राजाराम साव ने निर्माण कार्य रुकवाने व जानमाल की सुरक्षा की गुहार जिला प्रशासन से लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




