दलहन फसल के बीज की कमी बनी समस्या

Updated at : 06 Oct 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
दलहन फसल के बीज की कमी बनी समस्या

रबी फसलों की बुआई को लेकर अधिकारियों ने की बैठक नवादा कार्यालय : धान की लहलहाती फसलों को देखते हुए जिले में इसकी अच्छी पैदावार होने का अनुमान है. अगर मौसम की मेहरबानी बनी रही. तब किसान भी फसलों की पैदावार से अच्छी कमाई कर सकेंगे. जिला कृषि विभाग भी उत्साहित होकर रबी फसल 2016-17 […]

विज्ञापन
रबी फसलों की बुआई को लेकर अधिकारियों ने की बैठक
नवादा कार्यालय : धान की लहलहाती फसलों को देखते हुए जिले में इसकी अच्छी पैदावार होने का अनुमान है. अगर मौसम की मेहरबानी बनी रही. तब किसान भी फसलों की पैदावार से अच्छी कमाई कर सकेंगे.
जिला कृषि विभाग भी उत्साहित होकर रबी फसल 2016-17 के तैयारी में जुट गया हैं. रबी फसलों की बुआई को लेकर बुधवार को विभाग में सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों की बैठक बुलायी गयी. जिला कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि रबी फसल 2016-17 के तहत राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जायेगी.
बुआई के पहले ही सभी प्रखंडों में बीज की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सभी बीएओ को सुनिश्चित कराना हैं. इस बार गेहूं, चना, राइ-सरसों, मटर जैसे फसलों के बीज की बुआई जीरो टिलेज मशीन द्वारा भी करायी जानी हैं. किसानों को मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना का लाभ भी दिया जाना है. इसके तहत प्रत्येक राजस्व ग्राम से दो-दो किसानों का चुन कर उनको 90 प्रतिशत अनुदान पर 20 किग्रा बीज उपलब्ध कराया जायेगा.
बीज विक्रेताओं को दिया निर्देश: जिले में रबी फसल के अंतर्गत चना, मसूर, मटर आदि फसलों की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है. लेकिन रबी 2016-17 के अंतर्गत इन फसलों के बीजों की कमी बनी हुई है.
बीज उपलब्ध नहीं रहने से लक्षित क्षेत्र में किसान खेती नहीं कर पायेंगे. इधर, कुछ सालों में दाल की बढ़ती कीमतों ने किसान को दलहन फसलों की खेती के लिए आकर्षित किया है. जबकि इनकी बीज बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं.
इस समस्या के प्रति भी जिले के बीज विक्रेताओं से डीएओ ने बात की. बीज मंगवाने के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गयी है. रबी फसलों के लिए बीज विक्रेताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये. बैठक में बीएओ सुमंत कुमार, कृष्णकांत कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, निवास कुमार, मिथिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में बीज विक्रेता भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन