''वक्फ की संपत्ति से कब्जे को हटाना ही प्राथमिकता''

Updated at : 04 Oct 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
''वक्फ की संपत्ति से कब्जे को हटाना ही प्राथमिकता''

नवादा सदर : सोमवार को जिला सुन्नी वक्फ बोर्ड की कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष इकबाल हैदर खां मेजर की अध्यक्षता में हुई. मुफ्ती इनायतुल्लाह कासमी के तिलावते कुरान से शुरू हुई कार्रवाई के बाद संबोधित करते हुए इकबाल हैदर खां मेजर ने कहा कि जिला में वक्फ की संपत्ति से अवैध कब्जा व अतिक्रमण हटाना […]

विज्ञापन
नवादा सदर : सोमवार को जिला सुन्नी वक्फ बोर्ड की कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष इकबाल हैदर खां मेजर की अध्यक्षता में हुई. मुफ्ती इनायतुल्लाह कासमी के तिलावते कुरान से शुरू हुई कार्रवाई के बाद संबोधित करते हुए इकबाल हैदर खां मेजर ने कहा कि जिला में वक्फ की संपत्ति से अवैध कब्जा व अतिक्रमण हटाना हमारी पहली प्राथमिकता है. जिले भर में वक्फ के अधीनस्थ दुकानों का किराया वाजिब तौर पर लिया जायेगा. इस कार्य को अगले पांच माह में सर्वे कर सूचीबद्ध कर लिया जायेगा. बैठक के दौरान ही मेजर सहित अन्य लोगों ने उड़ी में भारतीय सेना की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की. बैठक में मुख्य रूप से पांच प्रस्ताव पारित किया गया. वक्फ की संपत्ति की संख्या और सर्वे सूची आयुक्त व जिलाधिकारी से प्राप्त किया जायेगा. जिस प्रखंडों में वक्फ की संपत्ति है वहां वक्फ की सब कमेटी का गठन किया जायेगा. सर्वे और चिह्नित के बाद वक्फ की संपत्ति पर बोर्ड लगाया जायेगा.
सर्वे के उपरांत वक्फ की संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन का सहयोग लिया जायेगा एवं प्रत्येक महीना के अंतिम शनिवार को वक्फ की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जायेगी. होटल राजदरबार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष प्रो इलियास उद्दीन, सचिव मौलाना अब सालेह नदवी, शकील अहमद, मुफ्ती इनेतुल्लाह कासमी, मोहम्मद सनाउल्लाह, नौशाद आलम कासमी, अतहर हुसैन, मो हसनैन वायेज, मुमताज आलम, मोहम्मद तारिक, नौशाद अहमद, शहाब आलम आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन