दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे
Updated at : 04 Oct 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

प्रशासन की पहल पर दुकान व दुकान के आगे दुकानदार लगा रहे सीसीटीवी कैमरे व लाइट सुरक्षा के ख्याल से चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सदस्यों को प्रतिष्ठान में कैमरे लगाना किया अनिवार्य नवादा सदर : शहर में बढ़ते अपराध व अपराध की घटना पर अंकुश लगाने को लेकर जिला प्रशासन की पहल पर दुकानदारों द्वारा […]
विज्ञापन
प्रशासन की पहल पर दुकान व दुकान के आगे दुकानदार लगा रहे सीसीटीवी कैमरे व लाइट
सुरक्षा के ख्याल से चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सदस्यों को प्रतिष्ठान में कैमरे लगाना किया अनिवार्य
नवादा सदर : शहर में बढ़ते अपराध व अपराध की घटना पर अंकुश लगाने को लेकर जिला प्रशासन की पहल पर दुकानदारों द्वारा अपने प्रतिष्ठान व प्रतिष्ठान के बाहर क्लोज सर्किट कैमरा लगाने का काम शुरू हो गया है. सोमवार को शहर के एक दर्जन दुकानदारों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू किया है. सदर एसडीओ राजेश कुमार ने सोमवार को नये खुले प्रतिष्ठान में क्लोज सर्किट कैमरे की जांच के बाद अन्य कई दुकानों में भी क्लोज सर्किट कैमरे की जांच की.
उन्होंने नित्य नये खुल रहे दुकान के दुकानदारों से भी अपने दुकान में सुरक्षा के ख्याल से सीसीटीवी कमरे लगाने की अपील की है. पिछले दिनों सदर एसडीओ राजेश कुमार व एसडीपी संजय कुमार पांडेय ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ बैठक कर दुकानों के आगे सीसीटीवी कैमरे व एक लाइट लगाने की बात कही थी. इसी व्यवस्था के तहत दुकानदारों द्वारा अपने दुकानों के आगे कैमरे व लाइट लगाने का काम शुरू किया गया है.
चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सभी सदस्यों से अपनी दुकान की सुरक्षा के ख्याल से सीसीटीवी कमरे लगाने की बात कही गयी है. चैंबर के सदस्य इस नियम का पालन भी कर रहे हैं. नये दुकानों में ओपनिंग के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाया जा रहा हैं, वहीं पुराने दुकानों में कैमरे लगाने की प्रक्रिया की जा रही है. शहर के सभी होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है. चैंबर के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद राजेश ने बताया कि नयी दुकानों व चैंबर से जुड़ने वाले सदस्यों के लिए प्रतिष्ठान के बाहर कैमरे व लाइट लगाना जरूरी हो जायेगा. प्रशासन की नयी पहल के बाद नगर थाने के पास खुल रहे मिष्टी भंडार में भी क्लोज सर्किट कैमरा लगाने का कार्य किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा इस व्यवस्था में सहयोग करने वाले दुकानदारों को सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




