पीडीएस चावल को ग्रामीणों ने पकड़ा

Updated at : 04 Oct 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
पीडीएस चावल को ग्रामीणों ने पकड़ा

रजौली : बहादुर पंचायत के गरीबा गांव के पीडीएस दुकानदार कृष्णदेव प्रसाद द्वारा पीडीएस के लगभग नौ क्विंटल चावल कालाबाजारी के लिए पिकअप वैन पर लाद कर रजौली ले जाया जा रहा था. तभी गांव के बाहर पहले से जमा रहे ग्रामीणों ने चावल लदा पिकअप वैन को रोकवाया व चावल को जब्त कर लिया. […]

विज्ञापन

रजौली : बहादुर पंचायत के गरीबा गांव के पीडीएस दुकानदार कृष्णदेव प्रसाद द्वारा पीडीएस के लगभग नौ क्विंटल चावल कालाबाजारी के लिए पिकअप वैन पर लाद कर रजौली ले जाया जा रहा था. तभी गांव के बाहर पहले से जमा रहे ग्रामीणों ने चावल लदा पिकअप वैन को रोकवाया व चावल को जब्त कर लिया. साथ ही, गाड़ी में बैठे डीलर कृष्णदेव प्रसाद की जमकर धुनाई कर दी. ग्रामीणों का आरोप था कि डीलर द्वारा बराबर चावल की कालाबाजारी की जा रही थी. कई बार डीलर के विरुद्ध अनुमंडलीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक शिकायत की गयी थी. लेकिन अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी.

प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने खुद डीलर के काले कारनामा की पोल खोलने की योजना बनायी थी, इसके तहत ग्रामीण एक महीने से डीलर की सारी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे. आखिरकार सोमवार की सुबह डीलर ग्रामीणों के बिछाये जाल में फंस गया. उनकी सारी काली करतूत सामने आ गयी. इसकी सूचना अनुमंडल के सभी पदाधिकारी को दे दी गयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन