गया से चोरी बोलेरो को पुलिस ने गोनावां में किया बरामद

Updated at : 22 Sep 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
गया से चोरी बोलेरो को पुलिस ने गोनावां में किया बरामद

नवादा सदर : गया जिले के पाइबिगहा थाना क्षेत्र से विगत 14 अगस्त को चोरी गयी बोलेरो को नवादा पुलिस ने गोनावां स्थित हड्डी गोदाम के समीप से बरामद किया है. गया जिले के पाइबिगहा ओपी प्रभारी दुर्गेश कुमार गहलौत ने बताया कि जहानाबाद जिले के मखदुमपुर निवासी रंजीत चौधरी की बोलेरो (जे एच 1 […]

विज्ञापन
नवादा सदर : गया जिले के पाइबिगहा थाना क्षेत्र से विगत 14 अगस्त को चोरी गयी बोलेरो को नवादा पुलिस ने गोनावां स्थित हड्डी गोदाम के समीप से बरामद किया है. गया जिले के पाइबिगहा ओपी प्रभारी दुर्गेश कुमार गहलौत ने बताया कि जहानाबाद जिले के मखदुमपुर निवासी रंजीत चौधरी की बोलेरो (जे एच 1 ए सी 9285) को चोरों ने 14 अगस्त को चोरी कर ली गयी थी.
उक्त चोरी की बोलेरो नवादा में होने की सूचना पर कार्रवाई की गयी. नगर थाना इंस्पेक्टर अंजनी कुमार व पुलिसकर्मियों के सहयोग से चोरी की बोलेरो को लावारिस अवस्था में बरामद किया गया. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन