660 लोगों में मिले कुष्ठ के लक्षण

Updated at : 22 Sep 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
660 लोगों में मिले कुष्ठ के लक्षण

नवादा शहर व रोह में नहीं चला कुष्ठ उन्मूलन अभियान नवादा कार्यालय : जिले में चले राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान 660 मरीजों को इस रोग से पीड़ित के रूप में चिह्नित किया गया हैं. अब तक प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में कुल 321 मरीज संपुष्टि के लिए पहुंचे, इनमें 77 मरीजों की संपुष्टि कुष्ठ […]

विज्ञापन
नवादा शहर व रोह में नहीं चला कुष्ठ उन्मूलन अभियान
नवादा कार्यालय : जिले में चले राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान 660 मरीजों को इस रोग से पीड़ित के रूप में चिह्नित किया गया हैं. अब तक प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में कुल 321 मरीज संपुष्टि के लिए पहुंचे, इनमें 77 मरीजों की संपुष्टि कुष्ठ रोगी के रूप में हो चुकी हैं.
इसके लिए पांच से 18 सितंबर तक लेप्रोसी केस डिटेक्शन कैंपेन (एलसीडीसी) चलाया गया था. यह अभियान जिले की 187 पंचायतों में संचारी रोग विभाग द्वारा मॉनीटर किया गया. नगर पर्षद नवादा व रोह प्रखंड में अभियान को अंजाम नहीं दिया जा सका हैं. इस दौरान जिले के गांव, टोलों, मुहल्लों में कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी गयी. इसके प्रति फैली गलत धारणाओं को दूर कर लोगों को जागरूक किया गया. इससे बड़ी संख्या में लोगों ने जांच करवाने में गठित टीम को सहायता पहुंचायी.
संपुष्टित हुए मरीजों का मुफ्त में होगा इलाज : कुष्ठ एक सामान्य बीमारी है, जो माइकोबैक्टेरियम लेप्री नामक जीवाणु से फैलता है. यदि किसी व्यक्ति के शरीर का कोई हिस्सा तांबे के रंग जैसा हो गया है और इसमें सूनापन हो तो यह कुष्ठ रोग हो सकता है. हाथ व पैर के नस का मोटा होना, दर्द के साथ झुनझूनी होना भी इसके प्रारंभिक लक्षण होते हैं.
यदि व्यक्ति के शरीर पर छह या कम दाग हो तो उसे पॉसीबैसिलारी (पीबी) के तहत छह महीने के इलाज से ठीक किया जाता हैं. यदि छह से अधिक दाग हो तो उसे मल्टीबैसिलारी (एमबी) के तहत 12 महीने के इलाज से भला चंगा किया जा सकता है. रोग से पीड़ित व्यक्ति को मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी) की दवाएं मुफ्त में दी जाती हैं. इस बीमारी का इलाज पूरी तरह संभव हैं. इसलिए प्रारंभिक अवस्था में ही लोगों को इसका इलाज कराना चाहिए. रोग के लक्षण दिखनेवाले व्यक्ति व्यक्तियों की संपुष्टि पीएचसी में की गयी है. पीबी व एमबी के आधार पर रोगियों को मुफ्त में एमडीटी की दवा मुहैया करा इलाज किया जाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन