नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर बस पलटी,छह घायल पलटी हुई बस.

Updated at : 21 Sep 2016 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर बस पलटी,छह घायल पलटी हुई बस.

नवादा सदर : मंगलवार की अहले सुबह बिहार-झारखंड की लाइफ लाइन एनएच 31 पर नवादा जिले के गोड़धोवा गांव के समीप दूसरे वाहन को बचाने के कारण यात्रियों से भरी एक बस गड्ढे में पलट गयी. गड्ढे के कारण बस का आगे का दोनों चक्का बस से अलग हो गया. इस घटना में आधे दर्जन […]

विज्ञापन

नवादा सदर : मंगलवार की अहले सुबह बिहार-झारखंड की लाइफ लाइन एनएच 31 पर नवादा जिले के गोड़धोवा गांव के समीप दूसरे वाहन को बचाने के कारण यात्रियों से भरी एक बस गड्ढे में पलट गयी. गड्ढे के कारण बस का आगे का दोनों चक्का बस से अलग हो गया. इस घटना में आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं, दो लोग बुरी तरह जख्मी हैं.

छह से अधिक लोगों को हल्की चोटें आयी हैं. मंगलवार की सुबह छह बजे रांची से पटना जा रही कृष्णा रथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़धोवा गांव के समीप सामने से आती एक वाहन को बचाने के क्रम में सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बस के भीतर फंसे यात्रियों को बस का आगे का शीशा खोल कर निकाला. इस हादसे में रांची से बिहारशरीफ जा रहे हिलसा निवासी सहजानंद प्रसाद की पैर टूट गया तथा पटना के देवेंद्र कुमार को भी सिर में चोटें आयी हैं. बस के आधा दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आयी हैं. गंभीर रूप से जख्मी दोनों यात्रियों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जबकि हल्के जख्मी यात्रियों को स्थानीय निजी क्लिनिक में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी. पुलिस प्रशासन की ओर से दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाले गये यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य स्थल तक भेजा गया.

ओवरलोड बना हादसे का कारण
रांची से पटना जा रही बस के दुर्घटना होने के लिए यात्रियों ने ओवरलोड को कारण माना है. यात्रियों का कहना है कि जितने यात्री अंदर बैठे थे, उससे ज्यादा वजन का सामान वाहन चालक द्वारा छत पर लोड कर लिया गया था. हादसे में भले ही किसी की जान नहीं गयी,परंतु दुर्घटना के दौरान आवाज इस कदर हुई कि आसपास के लोग जग गये. कुछ समय के लिए वाहनों का जाम भी लगा,परंतु धीरे-धीरे सब सामान्य हो गया.प्रशासन व परिवहन विभाग की ओर से वाहनों के ओवरलोड पर नकेल नहीं कसा जा रहा है. इसके कारण आये दिन हादसे हो रहे हैं. एक सप्ताह पहले भी अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचगांवा के समीप जर्जर सड़क पर ट्रक का गुल्ला टूटने के कारण जाम लग गया था. ट्रक भी काफी ओवरलोड था. वाहनों की जांच से जुड़े अधिकारी द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण हादसे हो रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन