29 तक खर्च का ब्योरा देने का निर्देश

Updated at : 16 Sep 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
29 तक खर्च का ब्योरा देने का निर्देश

कई स्कूलों ने खर्च का अब तक नहीं दिया है हिसाब नवादा नगर. वित्तीय वर्ष 2015-16 में विभाग द्वारा जारी रुपये का खर्च के बाद उसकी उपयोगिता कई स्कूलों द्वारा जमा नहीं किया गया है. विभाग द्वारा संबंधित स्कूलों से खर्च किये गये रुपये के एवज में उपयोगिता जमा करने का निर्देश दिया गया. टीचर्स […]

विज्ञापन
कई स्कूलों ने खर्च का अब तक नहीं दिया है हिसाब
नवादा नगर. वित्तीय वर्ष 2015-16 में विभाग द्वारा जारी रुपये का खर्च के बाद उसकी उपयोगिता कई स्कूलों द्वारा जमा नहीं किया गया है. विभाग द्वारा संबंधित स्कूलों से खर्च किये गये रुपये के एवज में उपयोगिता जमा करने का निर्देश दिया गया. टीचर्स ट्रेनिंग संस्थान में हुई बैठक में राज्य स्तरीय बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुसार सभी वैसे स्कूल जो अब तक उपयोगिता जमा नहीं किये हैं उन्हें हर हाल में 30 सितंबर के पहले तक उपयोगिता जमा करने को कहा गया है.
सर्व शिक्षा अभियान की डीपीओ चिंता कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2015-16 के सामान्य कोटि के बालक-बालिका को छात्रवृत्ति में उपलब्ध करायी गयी राशि, जिला कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से 2015-16 व इसके पूर्व वित्तीय वर्ष में अन्य कोटि के छात्रवृत्ति मद की उपयोगिता देने की जानकारी बैठक में दी गयी. कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों के बीइओ, बीआसीसी, सीआरसीसी के साथ यह बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक में किताब संभाग के प्रभारी अरुण कुमार वर्मा द्वारा 2017-18 सत्र के लिए किताबों के संभावित डिमांड उपलब्ध कराने को कहा. संभाग प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए होने वाले मूल्यांकन परीक्षा के लिए हस्तक पत्र उपलब्ध कराये तथा मूल्यांकन परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी. संभाग प्रभारी आजाद पासवान ने बैठक में सभी वैसे स्कूल जिन्होंने अभी तक अपने द्वारा खर्च किये गये रुपये की उपयोगिता नहीं दिये हैं,
इनकी सूची प्रस्तुत किया तथा भवन निर्माण का काम पूरा नहीं करने वाले स्कूलों में काम अब तक पूरा नहीं होने के कारणों के बारे में बताने को कहा. सर्वशिक्षा अभियान की डीपीओ चिंता कुमारी ने बीटीसी 42 ए प्रपत्र में उपयोगिता भर कर जमा करने का निर्देश दिया. बैठक में छात्र छात्राओं का खाता खेालने व उसे आधार कार्ड से जोड़ने संबंधी प्रपत्र देने को कहा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन