भाषा सीखने की हो ललक

Updated at : 15 Sep 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
भाषा सीखने की हो ललक

नवादा : बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष नाथ अग्निहोत्री, उप प्रधानाध्यापिका तृप्ति अग्निहोत्री, निदेशक शशिभूषण प्रसाद व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय के बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. परिचर्चा का मुख्य विषय था-हिंदी साहित्यकारों की दयनीय स्थिति, कारण व […]

विज्ञापन
नवादा : बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष नाथ अग्निहोत्री, उप प्रधानाध्यापिका तृप्ति अग्निहोत्री, निदेशक शशिभूषण प्रसाद व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय के बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. परिचर्चा का मुख्य विषय था-हिंदी साहित्यकारों की दयनीय स्थिति, कारण व निवारण. मौके पर उपस्थित विद्यालय के उप प्रधानाध्यापिका तृप्ति अग्निहोत्री ने हिंदी साहित्यकारों की दयनीय स्थिति के लिए आज के लोगों की गलत पसंद व अनुकरणवादी नीति को जिम्मेवार बताया. उन्होंने कहा कि हम उधार की जिदंगी जी रहे है, जिसमें हम अपनी पहचान को भी खोते जा रहे हैं.
विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष नाथ अग्निहोत्री ने साहित्यकारों की दयनीय स्थिति के निवारण के लिए अचूक उपाय बताते हुए कहा कि हमें हिंदी सीखने के प्रति ललक होनी चाहिए व इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करना होगा. विद्यालय के निदेशक शशिभूषण प्रसाद ने कहा कि इस समस्या के समाधान का सही उपाय है कि हमारी कथनी और करनी एक होनी चाहिए. अंगरेजी के शिक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि अंगरेजी या दूसरों भाषाओं का ज्ञान लेना अच्छी बात है, लेकिन अपनाना अच्छी बात नहीं है. मौके पर उपस्थित अंगरेजी के शिक्षक शांतनु कुमार सिंह ने कहा कि आज के लोगों की स्वार्थपरक सोच व दोहरी नीति को समझना होगा और अपनी हिंदी रूपी जड़ को कटने से बचाना होगा, क्योंकि जड़ के कटने के बाद हम यानी पेड़ कब तक रह पायेंगे. मंच संचालन विद्यालय की प्रफेक्ट मिस्टेरस प्रियंका कुमारी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिफेक्ट मास्टर मनीष कुमार, नीलकमल, ओम अनिल, विशाल जयसवाल, अर्चना शर्मा दशम वर्ग के आर्किड हाउस कैप्टन सौरभ कुमार व आकाश कुमार आदि ने मुख्य भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन