अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग
Updated at : 15 Sep 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

नारदीगंज में हुई लूटपाट की घटना पर स्वर्णकार संघ ने जताया रोष नवादा नगर. जिला स्वर्णकार संघ व शोध संस्थान ने नारदीगंज में बबलू वर्मा की दुकान व मकान के हुई लूटपाट की घटना पर कड़ा रोष प्रकट किया. संघ के सदस्यों ने पीड़ित परिजनों के साथ पूरे दिन रहकर नारदीगंज पुलिस की कार्रवाई पर […]
विज्ञापन
नारदीगंज में हुई लूटपाट की घटना पर स्वर्णकार संघ ने जताया रोष
नवादा नगर. जिला स्वर्णकार संघ व शोध संस्थान ने नारदीगंज में बबलू वर्मा की दुकान व मकान के हुई लूटपाट की घटना पर कड़ा रोष प्रकट किया. संघ के सदस्यों ने पीड़ित परिजनों के साथ पूरे दिन रहकर नारदीगंज पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया. कहा कि बबलू वर्मा के पूरे परिवार के सदस्यों को घंटों बंधक बना कर डकैतों ने घर व दुकानों में लूटपाट की, लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं की. सूचना दिये जाने के दो घंटे के बाद पुलिस पहुंच कर खानापूर्ति की है.
अध्यक्ष महेश वर्मा सहित संघ के संजय वर्मा, नगर अध्यक्ष राजेश साव, संगठन मंत्री विनोद वर्मा, नरेश वर्मा आदि ने इस प्रकार की घटनाओं पर आगामी दिनों से रोक लगाने के साथ ही अविलंब अपराधियों को पकड़ने के साथ ही पीड़ित परिवार को प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की. मीडिया प्रभारी वृजमोहन वर्मा ने आक्रोश व्यक्त कर पुलिस से अपनी कार्रवाई तेज करने की मांग की.
घटना के बाद ननौरा पंचायत के मुखिया किरण वर्मा, गणेश साव सोनी, सचिव शंकर साव सोनी, अशोक साव सोनी, दिनेश साव, संजय वर्मा ने भी अपना रोष प्रकट किया तथा स्थानीय सांसद के नवादा में रहने के बाद भी इतनी बड़ी घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने व पीड़ित परिजनों से मिलने नहीं आने पर भी लोगों का गुस्सा देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




