दुर्गापूजा में सड़कों पर नहीं होगा पंडाल
Updated at : 11 Sep 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश. पर्व-त्योहार हो शांतिपूर्ण संपन्न: एसपी एसपी ने दुर्गापूजा व मुहर्रम पर विशेष चौकसी बरतने का दिया निर्देश नवादा सदर : शनिवार को पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर अगले महीने होने वाले दुर्गा पूजा व मुहर्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया. पर्व को लेकर चौकसी […]
विज्ञापन
निर्देश. पर्व-त्योहार हो शांतिपूर्ण संपन्न: एसपी
एसपी ने दुर्गापूजा व मुहर्रम पर विशेष चौकसी बरतने का दिया निर्देश
नवादा सदर : शनिवार को पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर अगले महीने होने वाले दुर्गा पूजा व मुहर्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया. पर्व को लेकर चौकसी बरतने का निर्देश दिया. एसपी ने सभी थानों का अपराध ग्राफ देखते हुए उसमें कमी लाने का निर्देश दिया. साथ ही शराबबंदी के मामले ने जिला को जीरो टालरेंस बनाने के लिए लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया. एसपी सभी थानाध्यक्षों को कहा कि दुर्गापूजा व मुहर्रम का पर्व साथ-साथ है, जिसके कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है. ऐसी परिस्थिति में निगरानी रखना जरूरी है
इस बार दुर्गापूजा में सड़क पर पंडाल लगाने पर मनाही होगी. इस दौरान ऐसा कोई भी कार्यक्रम को रोका जाये, जिससे दूसरे को परेशानी हो. एसपी ने थानाध्यक्षों को कहा कि इस महीने बकरीद व विश्वकर्मा पूजा भी है,जिसे हर हाल में शांतिपूर्वक संपन्न कराना है. अपराध मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने कहा कि हर हाल में अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. शराबबंदी के मामले में कहा कि झारखंड से आनेवाले वाहनों की जांच के बाद भी शराब पहुंच रही है. इसे हरहाल में रोकना होगा. क्राइम मीटिंग में सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, हेड क्वार्टर डीएसपी अशोक कुमार दास, रजौली एसडीपीओ उपेंद्र यादव, इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, श्री प्रकाश सिंह, सभी इंस्पेक्टर व सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




