महिला की तलवार से काट कर हत्या, प्राथमिकी

Updated at : 10 Sep 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
महिला की तलवार से काट कर हत्या, प्राथमिकी

मोबारकपुर में भूमि विवाद में बचाव करने गयी थी महिला नवादा सदर : शुक्रवार को मोबारकपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर गोतिया के बीच हो रहे विवाद में बीच बचाव करने गयी महिला की तलवार से काट कर हत्या कर दी गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक एकड़ 89 डिसमिल […]

विज्ञापन
मोबारकपुर में भूमि विवाद में बचाव करने गयी थी महिला
नवादा सदर : शुक्रवार को मोबारकपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर गोतिया के बीच हो रहे विवाद में बीच बचाव करने गयी महिला की तलवार से काट कर हत्या कर दी गयी.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक एकड़ 89 डिसमिल जमीन के विवाद में गोतिया के बीच झगड़ा हो रहा था.इस दौरान सुबेलाल चौहान ने तलवार से काट कर इंद्रदेव चौहान की पत्नी सुमित्रा देवी की हत्या कर दी. झगड़े में इंद्रदेव चौहान का हाथ पैर बांध कर लोगों ने पिटाई की. इस झगड़े में मृतक का देवर दिनेश चौहान भी बुरी तरह जख्मी है .घटना में सोनी देवी, मंटू कुमार, कारु कुमार को भी आरोपित किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन