सामान्य हुई केजी लाइन की रेल सेवा
Updated at : 08 Sep 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित नवादा सदर : भारी बारिश के कारण केजी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. मंगलवार से ही कई ट्रेनें नवादा नहीं पहुंचीं. कुछ गाड़ियां आयीं, तो काफी देर से प्रस्थान की. कई गाड़ियां रेलखंड के दूसरे स्टेशनों पर फंसी रहीं. इससे परिचालन बुरी तरह […]
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित
नवादा सदर : भारी बारिश के कारण केजी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. मंगलवार से ही कई ट्रेनें नवादा नहीं पहुंचीं. कुछ गाड़ियां आयीं, तो काफी देर से प्रस्थान की. कई गाड़ियां रेलखंड के दूसरे स्टेशनों पर फंसी रहीं. इससे परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुई. लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाये. नवादा सहित जिले के दूसरे प्लेटफाॅर्मों पर भी यात्रियों को गाड़ियों का इंतजार करते देखा गया.
नवादा स्टेशन पर मंगलवार की रात कई गाड़ियों के देर से पहुंचने कारण लोगों को गंतव्य की ओर जाने के बजाय प्लेटफाॅर्म पर रूक जाना ही बेहतर लगा. बताया जाता है कि गया में मंगलवार को हुई मूसलधार बारिश के कारण स्टेशन व रेल ट्रैक पर हुए जलजमाव के कारण यह स्थिति हुई है. इसके कारण केजी रेलखंड के ट्रेनों को भी यथा स्थान रोक दिया गया. मंगलवार को जिले में हुई मूसलधार बारिस के बाद प्रभावित हुई रेलसेवा बुधवार से सामान्य हो गयी है.
ट्रेनों का आवागमन पहले की तरह शुरू हो गयी. गया व किऊल की ओर आने-जानेवाले यात्रियों की काफी भीड़ देखी गयी. मंगलवार को गया में काफी बारिस के बाद मानपुर व गया जंकशन पर पटरियों पर पानी आने के कारण सभी रुट की ट्रेन सेवा बाधित हो गयी थी. रेलवे द्वारा किये गये काफी प्रयास के बाद पटरी से पानी निकलने के बाद रेल सेवा बुधवार से शुरू हो गयी है. किऊल-गया रेलखंड पर भी सभी पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन चालू हो गया.
गया-किऊल की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ नवादा स्टेशन पर देखने को मिली. नवादा जिले में रेलखंड को बरसात के कारण कहीं भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है. स्टेशन अधीक्षक आइडी चौधरी ने बताया कि गया में बरसात का पानी पटरी पर आने के कारण किऊल-गया रेलखंड पर सेवा बाधित हुई थी, बुधवार से सामान्य रूप से चालू हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




