अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर व हथौड़ा

Updated at : 13 Jul 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर व हथौड़ा

भगत सिंह चौक से संकट मोचन मंदिर तक हटा अतिक्रमण नवादा (नगर) : नगर पर्षद की देखरेख में शहरी क्षेत्रों में किये गये अतिक्रमण को हटाया जा रहा है. पिछले तीन दिनों से चल रहा यह अभियान चौथे दिन भी जारी रहा. नगर प्रबंधक विनय प्रकाश के साथ अन्य विभागीय कर्मचारियों, प्रशासन व पुलिसकर्मियों की […]

विज्ञापन

भगत सिंह चौक से संकट मोचन मंदिर तक हटा अतिक्रमण

नवादा (नगर) : नगर पर्षद की देखरेख में शहरी क्षेत्रों में किये गये अतिक्रमण को हटाया जा रहा है. पिछले तीन दिनों से चल रहा यह अभियान चौथे दिन भी जारी रहा. नगर प्रबंधक विनय प्रकाश के साथ अन्य विभागीय कर्मचारियों, प्रशासन व पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में अवैध निर्माण को हटाया गया. व्यवहार न्यायालय के बाद समान्यता डीएम आवास, प्रखंड कार्यालय, परिसदन जैसे सरकारी कार्यालय हैं, इन क्षेत्रों में सड़क पर जाम की स्थिति कम ही दिखती है.

बावजूद दुकानदारों व स्थानीय लोगों द्वारा जो अतिक्रमण किया गया था, उसे अर्थमूवर (जेसीबी मशीन) द्वारा हटाया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान के समय बड़ी संख्या में मजदूर भी रहे, जो हथौड़ा व अन्य औजार से सरकारी जमीन पर किये गये अवैध निर्माण को हटा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन