48 घंटे में अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो वसूला जायेगा जुर्माना

Updated at : 12 Jul 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
48 घंटे में अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो वसूला जायेगा जुर्माना

नवादा (नगर) : नगर पर्षद क्षेत्र के विभिन्न सड़कों पर अतिक्रमण करनेवालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. नगर पर्षद के अधिकारियों के साथ ही प्रशासन के वरीय अधिकारी भी पूरी मुस्तैदी के साथ अतिक्रमण हटाने में जुटे हुए हैं. लोगों द्वारा सड़क के किनारे बाहर तक अपना सामान बिखेर कर रखा जाता […]

विज्ञापन
नवादा (नगर) : नगर पर्षद क्षेत्र के विभिन्न सड़कों पर अतिक्रमण करनेवालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. नगर पर्षद के अधिकारियों के साथ ही प्रशासन के वरीय अधिकारी भी पूरी मुस्तैदी के साथ अतिक्रमण हटाने में जुटे हुए हैं. लोगों द्वारा सड़क के किनारे बाहर तक अपना सामान बिखेर कर रखा जाता है.
साथ ही कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर आगे बढ़ कर अवैध निर्माण भी कर लिया गया है. सोमवार को चलाये गये अभियान में मजदूरों व अर्थमूवर (जेसीबी मशीन) की मदद से समाहरणालय से सिविल कोर्ट के रास्ते में हुए अवैध निर्माण को हटाया गया. नगर पर्षद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए क्षेत्र वार तिथि तय की गयी है.
नगर पर्षद के कार्यपालक अभियंता के नेतृत्व मे चलाये जा रहे अभियान से लोगों में हड़कंप देखा गया. प्रसाद बिगहा एरिया में दुकानों के आगे निकाले गये छज्जा, रेलिंग आदि को हटाया गया. दुकानदार अपने-अपने दुकानों के आगे किये अवैध कब्जा को हटाने में जुटे दिखे. कई स्थानों पर जेसीबी द्वारा रेलिंग व अन्य अवैध कब्जा को हटाया गया. अतिक्रमण हटाने के क्रम में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी व सुरक्षाकर्मी लगे हुए हैं.
नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने कहा कि 48 घंटे में खुद अवैध निर्माण हटा ले अन्यथा नगर पर्षद द्वारा निर्माण हटाये जाने पर मजदूर व जेसीबी के खर्च के साथ ही जुर्माना भी वसूल किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे किसी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जायेगा. सभी सड़कों से हटाया जायेगा अवैध निर्माण व दुकानों के आगे बढ़ाया गया सामान.
नगर पर्षद क्षेत्र में चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान
सभी सड़कों से हटेगा अतिक्रमण
नगर पर्षद द्वारा जारी आदेश के अनुसार व्यवहार न्यायालय से संकट मोचन मंदिर तक का अतिक्रमण 12 जुलाई मंगलवार को, प्रजातंत्र चौक से खुरी नदी पुल तक का अतिक्रमण 14 जुलाई को, प्रजातंत्र चौक से इंदिरा चौक तक का अतिक्रमण 15 जुलाई को हटाया जायेगा. रेलवे क्रोसिंग से इंदिरा चौक होते हुए पंपुकल चौक तक 16 जुलाई को, पंपुकल चौक से लाल चौक तक 19 जुलाई को व भगत सिंह चौक से नगर थाना होते हुए प्रजातंत्र चौक तक अतिक्रमण हटाया जायेगा. अभियान का शिड्यूल जारी कर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अवैध निर्माण लोग खुद हटा लें, ताकि जुर्माना से बचा जा सके.
शहर में स्कूलों की बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक
शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने की दिशा में नगर पर्षद द्वारा एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा गया कि स्कूलों की बड़ी बसों को प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. कार्यपालक पदाधिकारी (इओ) कृष्ण मुरारी ने कहा कि स्कूलों की बड़ी बसें शहर में जाम का कारण बन रहा है. इस रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है. बड़ी बस शहर के बाहर से गुजरेंगे, नहीं तो छोटी गाड़ियों से स्कूली बच्चों को ले जाया जाना है.
गोला रोड में अतिक्रमण पर ध्यान नहीं
नगर के बीच गोला रोड में होने वाले अतिक्रमण से सबसे अधिक जाम लगता है. बड़ी गाड़ियों को गलत तरह से लगाये जाने व दुकानों के आगे निकले छज्जा व सामान से प्रत्येक दिन जाम का सामना करना पड़ता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन