हर चौक-चौराहे पर अवैध वाहन पड़ाव, प्रशासन मौन

Updated at : 07 Jul 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
हर चौक-चौराहे पर अवैध वाहन पड़ाव, प्रशासन मौन

शहर में जहां-तहां चालकों ने बना दिया पड़ाव, लोगों की परेशानी बढ़ी नवादा (सदर) : शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं होने से हर दिन लोगों की परेशानी झेलनी पड़ रही है. लेकिन, प्रशासन की ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इससे यातायात व्यवस्था ओर बदतर होती जा रही है. वाहन चालकों द्वारा […]

विज्ञापन

शहर में जहां-तहां चालकों ने बना दिया पड़ाव, लोगों की परेशानी बढ़ी

नवादा (सदर) : शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं होने से हर दिन लोगों की परेशानी झेलनी पड़ रही है. लेकिन, प्रशासन की ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इससे यातायात व्यवस्था ओर बदतर होती जा रही है. वाहन चालकों द्वारा शहर की कई सड़कों पर अवैध तरीके से वाहन लगा कर पैसेंजर बैठाते हैं. इससे जाम और सड़क हादसे जैसी घटनाएं होती रहती है.

प्रशासन की ओर से ऐसे वाहन चालकों को नोटिस दिये जाने के बाद भी कोई असर नहीं दिख रहा है. भगत सिंह चौक से लेकर प्रजातंत्र चौक तक कई स्थानों पर वाहनों को खड़ा कर पैसेंजर बैठाने का काम किया जाता है. इसी तरह खुरी नदी पुल के दोनों तरफ वाहनों को खड़ा कर पैसेंजर बैठाने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है.

पारनवादा में पुराने दो नंबर पड़ाव को प्रशासन की ओर से सात साल ही हटा दिया था, लेकिन यहां से वाहनों का खुलना जारी है. पुराने बस पड़ाव से लेकर गया रोड लिटिल फ्लावर स्कूल गेट तक वाहनों को खड़ा कर पैसेंजर बैठाया जाता है. इसका असर सदभावना चौक पर मेन रोड तक देखने को मिलता है. इस समस्या से सबसे ज्यादा रू-ब-रू स्कूली बच्चों को होना पड़ता है. प्रशासन की ओर से शहर के प्रसाद बिगहा सहित कई अन्य स्थानों पर बोर्ड लगाकर कैरेज वे पर वाहन खड़ा नहीं करने की हिदायत दी गयी है.

इसके बाद भी वाहनों को जहां-तहां खड़ा किया जाता है. इधर, कुछ माह से बस चालक अपने वाहन को कलेक्ट्रेट गेट पर खड़ा कर यात्रियों को बैठाते हैं. प्रजातंत्र चौक से जमुई जानेवाले रास्ते में भी व रेलवे गुमटी के पास भी छोटे-बड़े वाहन खड़ा कर यात्री बैठाने का काम चालकों द्वारा किया जाता है. जहां-तहां वाहनों को खड़ा कर यात्री बैठाने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही हादसे भी होते हैं. घटना के बाद प्रशासन की ओर से वाहन पड़ाव हटाने का आश्वासन दिया जाता है. परंतु कुछ समय बाद ही फिर से यही स्थिति बहाल हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन