एक को गंवानी पड़ी पैर
Updated at : 10 May 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (सदर) : जिले में इन दिनों सड़क हादसों में एक बार फिर वृद्धि हो गयी है. अनियंत्रित चलते वाहन लोगों के लिए काल बनकर मड़रा रहे हैं. परिवहन विभाग की टीम द्वारा इस दिशा में अनियंत्रित होकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कोई नियमित कार्रवाई नहीं किये जाने के फलस्वरूप दुर्घटना में इजाफा […]
विज्ञापन
नवादा (सदर) : जिले में इन दिनों सड़क हादसों में एक बार फिर वृद्धि हो गयी है. अनियंत्रित चलते वाहन लोगों के लिए काल बनकर मड़रा रहे हैं. परिवहन विभाग की टीम द्वारा इस दिशा में अनियंत्रित होकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कोई नियमित कार्रवाई नहीं किये जाने के फलस्वरूप दुर्घटना में इजाफा हो गया है. रविवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना गांव के समीप ट्रक के धक्के से घायल तीन युवकों को नवादा सदर अस्पताल में भरती कराने के उपरांत पटना रेफर किया गया था. इस घटना में घायल मिस्त्री टुनटुन की हालत गंभीर है.
जान बचाने को लेकर अपनी एक पैर गंवानी पड़ी. इस दुर्घटना में पोस्टमार्टम रोड के गोलू कुमार व सोनू कुमार भी बुरी तरह जख्मी हो गये थे. तीनों युवको को नवादा के चिकित्सकों ने इलाज के उपरांत पटना रेफर कर दिया था. शेष दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. विगत तीन महीनों के दौरान जिले में एक दर्जन से अधिक वाहन दुर्घटना व सड़क हादसे की घटनाएं हो चुकी है. एक महीने पहले ही संकट मोचन मंदिर के समीप तेज गति से आते एक बस चालक ने मोटरसाइकिल पर सवार एक छात्रा को कुचल दिया था.
इससे उसकी मौत हो गयी थी. इससे पूर्व नवादा सिसवां पथ पर भी अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद बाघीबरडीहा मोड़ के समीप सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक की मौत हो चुकी है. इसी दौरान सिरदला में भी एक टाटा 407 की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया था. आये दिन हो रहे सड़क हादसों की घटनाओं में वृद्धि से दो पहिया वाहन चालकों में काफी भय उत्पन्न हो गया है.
ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें चकाचक होने के बाद दो पहिया व चार पहिया वाहन फर्राटे से दौड़ रहे हैं. वाहनों के फर्राटे के कारण कई बच्चे व बूढ़े इस चपेट में आकर मौत की आगोश में समा चुके है. इस संबंध में िजला परिवहन पदािधकारी ब्रजेश कुमार ने बताया िक वाहनों की गति नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




